न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुम्बई में हुई 95वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में IPL के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल के कार्यकाल का आगे विस्तार कर दिया है. यानी धूमल इस पद पर आगे बने रहेंगे. इसके साथ ही एम. खैरुल जमाल मजूमदार को भी आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के लिए फिर से चुन लिया गया.
इसके अलावा भी एजीएम में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया गया वह घरेलू अंपायरों और मैच रेफरी के भुगतान वृद्धि से सम्बंधित है. यानी घरेलू अम्पायरों और रेफरियों के भत्तों को बढ़ा दिया गया है. बीसीसीआई ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के ऑडिट किए गए खातों को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया और 2026-27 के वार्षिक बजट को मंजूरी दी.
बीसीसीआई के एजीएम में कुछ नीतिगत फैसले भी लिए गए जो इस प्रकार हैं-
- 'यौन उत्पीड़न की रोकथाम' और शिकायतों के निबटारे के लिए एक नई आंतरिक समिति का गठन किया गया.
- बीसीसीआई ने 'उम्र सत्यापन नीति' को और पारदर्शी बनाने के लिए नीति को आधिकारिक रूप से लागू करने की मंजूरी दी.
- दिव्यांग क्रिकेटरों के विकास पर भी बैठक में चर्चा हुई.