न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को एक हादसा होते-होते टल गया. रनवे पर तेज रफ्तार भरने के बाद भी इंडिगो की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट हवा में ऊपर नहीं उठ पाई. ऐसे में फ्लाइट कैप्टन ने किसी तरह रनवे के अंतिम छोर से पहले विमान रोक दिया.
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थे
इससे विमान में मौजूद मैनपुरी सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और सपा के कई पदाधिकारियों के साथ-साथ 151 यात्री सहम गए. उनके मान में तरह-तरह की शंकाएं आने लगी. सूत्रों के अनुसार बताया गया कि फ्लाइट रनवे पर आगे बढ़ी भी नहीं थी तभी उसमें दिक्कत आ गई. जिसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान में भेजा गया.
प्लेन को हवा में ऊपर उठने के लिए पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिला
शनिवार को फ्लाइट 6 ई को 10:55 बजे विमान रनवे पर उड़ान भरने पहुंची. यत्रियों के मुताबिक, विमान ने गति भी पकड़ ली थी. उसी वक्त एक आवाज सुनाई दी. प्लेन को हवा में ऊपर उठने के लिए पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिला. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, विमान में खराबी आने की वजह से इंडिगो की टीम ने दूसरे विमान से यात्रियों को दिल्ली भेजा.
एटीसी को 'अबेंडिंग टेक ऑफ' सूचना दी
एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, पायलट ने तुरंत एटीसी को अबेंडिंग टेक ऑफ की सूचना दी. यह एक प्रक्रिया है जिसमें उड़ान भरने के लिए रनवे पर तेजी से दौड़ रहा विमान, किसी कारणवश, उड़ान भरने से पहले ही रुक जाता हैं. ऐसा तब होता है जब इंजन में कोई बड़ी तकनीकी खराबी आ जाए, आपातकालीन चेतावनी का संकेत मिले या पायलट को कोई असामान्य आवाज या कंपन महसूस हो. पायलट जब टेक ऑफ रद्द करने का निर्णय लेता है तो वह तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाता हैं. विमान में खराबी आने की वजह से इंडिगो की टीम ने यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया.