PM मोदी ने रचा इतिहास.. 8931 दिन पूरे, सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड

By : Mansi Kumari
PM मोदी ने रचा इतिहास.. 8931 दिन पूरे, सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया हैं. नरेंद्र मोदी ने शासन के कुल 8,931 दिन पूरे कर देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं. उन्होंने पवन कुमार चामलिंग का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जो 8,930 दिनों तक सत्ता में रहे थे. पवन कुमार चामलिंग ने 1994 से 2019 तक लगातार 25 वर्षों तक सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शासन किया था. उनका यह रिकॉर्ड लंबे समय तक अटूट माना जा रहा था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी ने इसे पीछे छोड़ दिया हैं.

दो चरणों में बना यह बड़ा आंकड़ा
प्रधानमंत्री मोदी का यह रिकॉर्ड उनके दो बड़े राजनीतिक कार्यकालों का परिणाम हैं. पहला चरण जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. साल 2001 से 2014 तक उन्होंने करीब 13 वर्षों तक राज्य की कमान संभाली. इस दौरान ‘गुजरात मॉडल’ देशभर में चर्चा का विषय बना. दूसरा चरण 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू हुआ, जो अब तक लगातार जारी हैं. इन दोनों कार्यकालों को मिलाकर यह ऐतिहासिक आंकड़ा 8,931 दिनों तक पहुंच.

यह उपलब्धि अकेली नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम कई अन्य अहम रिकॉर्ड भी दर्ज हैं. गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता, देश के सबसे अनुभवी प्रधानमंत्री के रूप में पहचान, आजाद भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री, लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) जीतने वाले नेता, ये सभी शामिल हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा कि नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित रहा है और उनकी यह यात्रा ईमानदारी, समर्पण और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की मिसाल हैं.

यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2026: मां स्कंदमाता की पूजा से संतान सुख का वरदान, जानिए पूरी विधि और महत्व
 
संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया