पीएम मोदी ने असम को दी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, पूर्वोत्तर और उत्तर भारत की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

By : Mansi Kumari
पीएम मोदी ने असम को दी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, पूर्वोत्तर और उत्तर भारत की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पूर्वोत्तर भारत को देश की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को असम को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी. इन ट्रेनों के शुरू होने से न सिर्फ असम और उत्तर भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से भी पूर्वोत्तर के प्रमुख शहरों तक सीधा और किफायती संपर्क स्थापित होगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कदम पूर्वोत्तर के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा हैं.

डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाई गई पहली ट्रेन डिब्रूगढ़-गोमतीनगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस हैं. यह साप्ताहिक ट्रेन (15949) हर शुक्रवार रात 9 बजे डिब्रूगढ़ से रवाना होगी और रविवार दोपहर 1:30 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन (15950) रविवार शाम 6:40 बजे गोमतीनगर से चलेगी और मंगलवार दोपहर 12:40 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी. इस ट्रेन का मार्ग असम, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा.

  1. असम में ठहराव: मराणहाट, शिमलगुड़ी, मरियानी, फरकाटिंग, दीमापुर, दिफू, लामडिंग, होजाई, गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया, नलबाड़ी, बरपेटा रोड और कोकराझार.
  2. बिहार में ठहराव: न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कोचबिहार, किशनगंज, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय और बरौनी.
  3. उत्तर प्रदेश में ठहराव: हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट और बाराबंकी.

कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस
दूसरी ट्रेन कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस है, जो असम के प्रमुख धार्मिक केंद्र कामाख्या को हरियाणा के रोहतक से जोड़ेगी. ये शुक्रवार रात 10 बजे कामाख्या से रवाना होगी और रविवार दोपहर 2:45 बजे तक रोहतक पहुंचेगी. उसके बाद रविवार रात 10:10 बजे रोहतक से निकलेगी और मंगलवार दोपहर 12:15 बजे कामाख्या पहुंच जाएगी. यह ट्रेन असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के कई जिलों से होकर गुजरेगी. इसके जरिए धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जैसे कामाख्या मंदिर और वाराणसी के गंगा घाट.

यात्रियों और पूर्वोत्तर के लिए बड़ा फायदा
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर कोच डिजाइन और किफायती किराया मिलेगा. इन ट्रेनों के संचालन से पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के बीच यात्रा आसान होगी, जिससे व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी.

यह भी पढ़े: Elon Musk का बड़ा दांव, X पर बेस्ट आर्टिकल लिखने पर 1 मिलियन डॉलर का इनाम
 

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया