हिंसा भड़कने के बाद पहली बार मणिपुर पहुंचे पीएम मोदी, राज्यवासियों को दिया भरोसा सरकार हमेशा साथ खड़ी है

विस्थापितों से मिले पीएम ने 7300 करोड़ की परियोजनाओं का किया ऐलान

By : Admin
हिंसा भड़कने के बाद पहली बार मणिपुर पहुंचे पीएम मोदी, राज्यवासियों को दिया भरोसा सरकार हमेशा साथ खड़ी है

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  मणिपुर में जब से जातीय हिंसा भडकी है, तब से पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने हिंसाग्रस्त राज्य का दौरा किया है. पीएम मोदी मणिपुर चूड़ाचांदपुर पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने राज्य के लिए 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ तो किया ही, साथ ही हिंसा के कारण विस्थापित हो चुके लोगों से भी उन्होंने मुलाकात की और उनकी पीड़ा को भी समझा। पीएम मोदी ने विस्थापितों को भरोसा दिलाया कि वह और उनकी सरकार हमेशा आप लोगों के साथ खड़ी है.

पीएम मोदी ने 7,300 करोड़ की जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया उनमें शहरी सड़कें, जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. पीएम ने 2,500 करोड़ रुपये की 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी ऐलान किया है. इसके अलावा महिलाओं में रोजगार के विकास के लिए 9 स्थानों पर कामकाजी महिओं के लिए छात्रावास की भी सौगात दी है.

पीएम मोदी ने मणिपुर के लोगों के जज्बे को भी सलाम किया कि हिंसा की आपदा झेलने के बाद मौसम की विभाषिका झेल रहे राज्य के लोग उनके स्वागत में यहां पहुंचे हैं. बता दें कि भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर समारोह स्थल तक नहीं पहुंच सका था, जिसके कारण उन्हें सड़क मार्ग से आना पड़ा. रास्ते में और आयोजन स्थल पर लोग बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वज  लेकर उनके स्वागत में खड़े थे. जनता के प्यार के लिए पीएम मोदी ने उनकी सराहना की और धन्यवाद भी दिया.

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की प्रशंसा करते हुए उसे देश की मणि की भी उपाधि दी. उन्होंने कहा कि मणिपुर की आभा मणि की तरह है और आने वादे दिनों में उसकी यह चमक और भी बिखरेगी. उन्होंने मणिपुरवासियों को भरोसा दिया कि आने वाले दिनों में मणिपुर और तेजी से विकास करेगा. 

यह भी पढ़ें: मिजोरम को बड़ी सौगात! PM मोदी ने रेलवे लाइन का उद्घाटन कर तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट