मंगल से पहले चांद पर शहर बसाने की तैयारी, एलॉन मस्क ने तय की डेडलाइन, SpaceX का बदला फोकस

By : Mansi Kumari
मंगल से पहले चांद पर शहर बसाने की तैयारी, एलॉन मस्क ने तय की डेडलाइन, SpaceX का बदला फोकस

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
स्पेसएक्स के संस्थापक और टेस्ला प्रमुख एलॉन मस्क ने एक बार फिर अंतरिक्ष को लेकर अपने महत्वाकांक्षी प्लान का खुलासा किया हैं. मस्क ने साफ किया है कि अब उनकी प्राथमिकता मंगल ग्रह से पहले चांद पर शहर बसाने की हैं. उनका कहना है कि चांद पर इंसानी बस्ती विकसित करना मंगल की तुलना में कहीं कम समय में संभव है, इसलिए SpaceX ने अपने मिशन का फोकस फिलहाल चांद पर केंद्रित कर दिया हैं.

10 साल से कम में चांद पर शहर का लक्ष्य
एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि SpaceX चांद पर एक “सेल्फ ग्रोइंग” यानी खुद फैलने वाला शहर बसाने की दिशा में काम कर रहा हैं. मस्क के मुताबिक, यह लक्ष्य लगभग 10 साल से भी कम समय में हासिल किया जा सकता है, जबकि मंगल ग्रह पर शहर बसाने में 20 साल या उससे अधिक का वक्त लग सकता हैं. 

मंगल ग्रह की चुनौतियों के कारण बदली रणनीति
मस्क पहले यह ऐलान कर चुके है कि वर्ष 2050 तक वह मंगल ग्रह पर करीब 10 लाख लोगों का एक आत्मनिर्भर शहर बसाना चाहते हैं. हालांकि, मंगल की अत्यधिक ठंड, जहरीला वातावरण और कठिन परिस्थितियां इस मिशन को और जटिल बना देती हैं. इन खतरों से निपटने के लिए मस्क ने पहले टेस्ला के ऑप्टिमस ह्यूमनॉइड रोबोट्स को मंगल पर भेजने की योजना भी बनाई थी, ताकि इंसानों के पहुंचने से पहले वहां आधारभूत ढांचा तैयार किया जा सके.

यात्रा समय और लॉन्च विंडो बनी बड़ा कारण
मस्क ने बताया कि मंगल ग्रह तक पहुंचना तकनीकी रूप से ज्यादा जटिल है, क्योंकि पृथ्वी और मंगल हर 26 महीने में एक विशेष स्थिति में आते है, जिसमें यात्रा संभव होती है और इसमें करीब छह महीने का समय लगता हैं. इसके विपरीत, चांद के लिए हर 10 दिन में लॉन्च किया जा सकता है और वहां पहुंचने में सिर्फ दो दिन लगते हैं. यही वजह है कि चांद पर मिशन को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता हैं. 

चांद के बाद मंगल पर भी नजर
एलॉन मस्क ने यह भी स्पष्ट किया कि चांद पर शहर बसाने के बाद SpaceX मंगल ग्रह को लेकर अपने दीर्घकालिक लक्ष्य से पीछे नहीं हटेगा. उनके मुताबिक, आने वाले 5 से 7 वर्षों में मंगल पर शहर बसाने की तैयारियां भी शुरू कर दी जाएंगी. हालांकि, फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता मानव सभ्यता के भविष्य को सुरक्षित करना और चांद पर स्थायी मानव बस्ती स्थापित करना हैं. 

मस्क का कहना है कि SpaceX का मूल मिशन इंसानों की जिंदगी को धरती से आगे तारों तक फैलाना हैं. चांद पर शहर बसाने की यह योजना न सिर्फ अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी, बल्कि भविष्य में मंगल और उससे आगे के ग्रहों पर मानव बस्तियों की राह भी आसान बनाएगी.

यह भी पढ़े: रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर, भंडारे का प्रसाद लेने जा रही 8 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत
 

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.