DUSU चुनाव

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.

By : Ark Sahuliyar
DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार, अभूतपूर्व और प्रचंड जीत पर छात्र-छात्राओं एवं ABVP के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इसे युवाओं के विश्वास और राष्ट्रवादी विचार की जीत बतलाया है. 

उन्होंने कहा कि दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं. युवा शक्ति को भ्रमित करने और नकारात्मक राजनीति के जरिए गुमराह करने की कोशिशों को छात्रों ने अपने मत से जवाब दे दिया है. पुनः प्रमाणित हो गया कि छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति के साथ जुड़ी हुई है. यह केवल ABVP की छात्रसंघ चुनाव की जीत नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास, राष्ट्रवाद, विकास और सकारात्मक छात्र राजनीति की जीत है. उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ABVP के कार्यकर्ता छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कार्य करें. 

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि देश का युवा अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को पसंद करता है. दिल्ली विश्वविद्यालय देश के अलग-अलग प्रदेशों और विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में यहां का जनादेश और संकेत काफी दूरगामी है. ABVP की जीत इस बात को मजबूत करती है कि देश का युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहता है.

संबंधित सामग्री

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने DUSU चुनाव में ABVP के शानदार प्रदर्शन पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी.

ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश

ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के. रवि कुमार ने कहा कि आगामी 19 एवं 20 नवम्बर को ELC-2.0 का आयोजन किया जा रहा है. 

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की जवाबदेही का, क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव?

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा.