न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने DUSU चुनाव में ABVP के शानदार प्रदर्शन पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) 2026 चुनाव में Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) की ऐतिहासिक जीत पर सभी विजयी प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया. यह जीत छात्र हित, समर्पण और संगठन की सतत मेहनत का परिणाम है. छात्र शक्ति - राष्ट्र शक्ति !
यह भी पढ़ें- बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल