Rule Change: नए साल से बदलेंगे कई बड़े नियम.. LPG, UPI, आधार से कार की कीमतों तक, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर

By : Ark Sahuliyar
Rule Change: नए साल से बदलेंगे कई बड़े नियम.. LPG, UPI, आधार से कार की कीमतों तक, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और 1 जनवरी 2026 के साथ ही नए साल की शुरुआत होगी. नए साल के आगमन के साथ कई अहम आर्थिक और वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर पड़ेगा. LPG सिलेंडर के दाम, PAN-Aadhaar लिंकिंग, बैंकिंग नियम, टैक्स कानून, वेतन आयोग से लेकर किसानों और वाहन खरीदारों तक, लगभग हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ बदलने वाला है. आइए जानते हैं 1 जनवरी से लागू होने वाले इन प्रमुख बदलावों के बारे में विस्तार से.

PAN-Aadhaar लिंकिंग 
PAN और Aadhaar को लिंक कराने की अंतिम तारीख दिसंबर में समाप्त हो रही है. अगर समय रहते लिंकिंग नहीं की गई, तो 1 जनवरी से PAN निष्क्रिय हो सकता है. इसका असर इनकम टैक्स रिटर्न, रिफंड, बैंकिंग सेवाओं और कई सरकारी योजनाओं के लाभ पर पड़ेगा. निष्क्रिय PAN के चलते वित्तीय लेनदेन भी मुश्किल हो सकता है.

UPI, SIM और मैसेजिंग नियम होंगे सख्त
डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए बैंक UPI और डिजिटल भुगतान से जुड़े नियमों को और सख्त करने जा रहे हैं. इसके साथ ही SIM वेरिफिकेशन और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे WhatsApp, Telegram और Signal पर निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि साइबर ठगी को रोका जा सके.

FD और लोन दरों में बदलाव
SBI, PNB और HDFC जैसे बड़े बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है, जो 1 जनवरी से प्रभावी होगी. वहीं, नई फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें भी जनवरी से लागू होंगी, जिससे निवेशकों की रिटर्न रणनीति प्रभावित हो सकती है.

LPG सिलेंडर के दाम
हर महीने की तरह जनवरी में भी LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है. 1 दिसंबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी और दिल्ली में इसकी कीमत 1,580.50 रुपये थी. नए साल में घरेलू और कमर्शियल दोनों उपभोक्ताओं पर असर पड़ सकता है.

CNG, PNG और ATF की कीमतें
तेल कंपनियां LPG के साथ-साथ CNG, PNG और ATF (जेट फ्यूल) की कीमतों में भी बदलाव करती हैं. 1 जनवरी से इन ईंधनों के दाम घट या बढ़ सकते हैं, जिसका असर परिवहन और हवाई यात्रा की लागत पर पड़ेगा.

नया इनकम टैक्स कानून
नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 पूरी तरह 1 जनवरी 2026 से लागू नहीं होगा, लेकिन जनवरी तक सरकार नए ITR फॉर्म और नियमों को अधिसूचित कर सकती है. ये नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे और 1961 के पुराने आयकर कानून की जगह लेंगे. नए कानून में टैक्स ईयर की परिभाषा, प्रोसेस और सिस्टम को सरल बनाने पर जोर होगा.

8वां वेतन आयोग
संभावना है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा. हालांकि इसे लागू करने में समय लग सकता है, लेकिन कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन का एरियर इसी तारीख से मिलने की उम्मीद है. 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा.

किसानों के लिए नए नियम
कुछ राज्यों, जैसे उत्तर प्रदेश, में PM-किसान योजना का लाभ लेने के लिए यूनिक किसान ID जरूरी होगी. वहीं, फसल बीमा योजना के तहत अब जंगली जानवरों से हुए नुकसान की रिपोर्ट 72 घंटे के भीतर करने पर कवर मिल सकेगा.

वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी
1 जनवरी 2026 से कई ऑटोमोबाइल कंपनियां वाहनों के दाम बढ़ाने जा रही हैं. Nissan, BMW, MG Motor, Renault और Ather Energy ने 3,000 रुपये से लेकर 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की घोषणा की है, जबकि टाटा मोटर्स और होंडा ने भी संकेत दिए हैं.

ये भी पढ़ें- द्वितीय अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड 2025 में सजेगा सितारों का भव्य मेला, पावर स्टार पवन सिंह रहेंगे खास आकर्षण

 

संबंधित सामग्री

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया