वेटिकन सिटी में अपवित्र घटना, पवित्र वेदी पर सरेआम युवक ने किया पेशाब, श्रद्धालु रह गए दंग

By : Mansi Kumari
वेटिकन सिटी में अपवित्र घटना, पवित्र वेदी पर सरेआम युवक ने किया पेशाब, श्रद्धालु रह गए दंग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
वेटिकन सिटी की प्रसिद्ध सेंट पीटर्स बेसिलिका में 10 अक्टूबर को एक बेहद शर्मसार और अपमानजनक घटना घटी. इस घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने चर्च के सबसे पवित्र स्थल, कन्फेशन ऑल्टर पर सार्वजनिक रूप से पेशाब कर दिया, जहां संत पीटर की कब्र स्थित है और पोप मास का आयोजन होता हैं. दरअसल, सुबह लगभग 9 बजे सैकड़ों श्रद्धालु और पर्यटक प्रार्थना कर रहे थे, तभी आरोपी सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर वेदी तक पहुंच गया. फुटेज में देखा जा सकता है कि उसने पेशाब करने के बाद झुककर पैंट उठाई और पीछे मुड़कर पर्यटकों को अपनी नंगी पीठ दिखाई. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद घिनौना और अपमानजनक था.

सुरक्षा ने तत्काल कार्रवाई की
सुरक्षा कर्मियों और सादे कपड़ों में तैनात पुलिस अधिकारियों ने तुरंत उसे पकड़कर बाहर निकाला. वेटिकन प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर था और उसे वेटिकन पुलिस ने हिरासत में लेकर इतालवी अधिकारियों के हवाले किया. यह घटना हाल के वर्षों में बेसिलिका में हुई गड़बड़ियों और अव्यवस्थाओं की श्रृंखला में एक और नया मोड़ हैं. फरवरी में भी एक व्यक्ति ने इसी ऑल्टर पर अनुष्ठानिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया था.

कैनन कानून के तहत गंभीर मामला
वेटिकन में लागू कैनन कानून (कैनन 1211) के अनुसार, किसी पवित्र स्थल पर ऐसा गंभीर कृत्य श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना जाता हैं. ऐसे मामलों में चर्च की पवित्रता बहाल करने के लिए प्रायश्चित अनुष्ठान किए जाते है और सार्वजनिक प्रार्थना को अस्थायी रूप से स्थगित किया जा सकता हैं. वेटिकन अधिकारियों ने फिलहाल इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार पोप लियो को इस घटना की जानकारी दे दी गई हैं.

यह भी पढ़े: Flipkart को ही लग गया चूना! कंटेनर से उड़ाए 221 iPhone, ड्राइवर-हेल्पर फरार
 
संबंधित सामग्री

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है