सुखबीर सिंह बादल पर हमला

नांदेड़ में SAD चीफ सुखबीर सिंह बादल पर हमला, दाहिने हाथ में लगी चोट... PM मोदी ने फोन कर जाना हाल

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारा परिसर में हमला किए जाने की घटना सामने आई है.

By : Ark Sahuliyar
नांदेड़ में SAD चीफ सुखबीर सिंह बादल पर हमला, दाहिने हाथ में लगी चोट... PM मोदी ने फोन कर जाना हाल

न्यूज़11 भारत 
नांदेड़/डेस्क:
महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है. शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारा परिसर में हमला किए जाने की घटना सामने आई है. हमले में उनके दाहिने हाथ में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

गुरुद्वारा परिसर में अचानक हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल नांदेड़ के माता साहिब कौर इलाके में स्थित गुरुद्वारे में निजी यात्रा के तहत पहुंचे थे. इसी दौरान एक निहंग ने कथित तौर पर धारदार हथियार, जिसे कृपाण बताया जा रहा है, से उन पर हमला करने की कोशिश की. हमले के दौरान बादल के दाहिने हाथ में चोट आई. सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए यशोसाई अस्पताल पहुंचाया गया.

एक संदिग्ध हिरासत में
घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस की ओर से हमले के कारण और आरोपी की पहचान को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है. घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई.

डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी जानकारी
नांदेड़ के जिलाधिकारी राहुल कर्डिले के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल निजी दौरे पर गुरुद्वारे पहुंचे थे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई थी. इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक परिसर में पहुंचा और बादल को निशाना बनाने की कोशिश की. डीएम ने बताया कि हमले में सुखबीर सिंह बादल को मामूली चोटें आई हैं. उन्हें बचाने की कोशिश के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर को भी हल्की चोट लगी.

PM मोदी ने फोन पर जाना स्वास्थ्य
घटना की जानकारी सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुखबीर सिंह बादल का हालचाल जाना. पीएम मोदी ने उनकी पत्नी और शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत की और सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- आज तक कोई भी IPS अधिकारी जेल की सलाखों के पीछे क्यों नहीं गया? : बाबूलाल मरांडी

 

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.