टेक्नेलॉजी

Telegram 'Gone', VPN 'On'! अस्थाई प्रतिबंध पर यूजर्स में देखने को मिल रहा नया ट्रेंड! वजह भी आई सामने!

21 जून को होने वाली NEET Re-Exam परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसलिए Telegram परलगा है प्रतिबंध

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
Telegram 'Gone', VPN 'On'! अस्थाई प्रतिबंध पर यूजर्स में देखने को मिल रहा नया ट्रेंड! वजह भी आई सामने!

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: NEET-UG की पुनर्परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से Telegram पर लगाए अस्थायी प्रतिबंध के बाद यूजर्स के बीच एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. यूजर्स धड़ाधड़ VPN को डाउलोड कर रहे है. पर क्यों? दरअसल, यूजर्स अपने Telegram का इस्तेमाल को बंद नहीं करना चाह रहे हैं. इसीलिए VPN सेवाओं जबरदस्त उछाल आया है. 

इस विषय में खुद कंपनी ने बताया कि मंगलवार को प्रति घंटे नए रजिस्ट्रेशन में 150 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई. बुधवार को रजिस्ट्रेशन की दर 120 प्रतिशत तक रही. telegram vpn और vpn for telegram जैसे कीवर्ड्स की सर्च ने Google Trends में हलचल मचा रखी है.

बता दें कि केन्द्र सरकार ने 21 जून को होने वाली NEET Re-Exam परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, पेपर लीक जैसे मामले न हों, या कोई अन्य अव्यवस्था न फैले, इसके लिए Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. य अस्थाई प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा. मैसेंजिग कम्पनी Telegram इसके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची थी, लेकिन कोर्ट ने इसमें कुछ भी असंगत नहीं कहते हुए उसकी याचिकाको खारिज कर दिया था. दरअसल, केन्द्र सरकार को यह अंदेशा है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है. Telegram में कुछ ऐसे सेफ्टी फीचर्स हैं जो ऐसे अपराध करने वालों के लिए वरदान साबित होता है. क्योंकि इसमें मात्र एक सेकेंड में भी किसी मैसेज को हमेशा के लिए गायब किया जा सकता है. केन्द्र सरकार ने इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को नया डार्क वेब और साइबर अपराधों का हब बताया है.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup में चला नोरा फतेही का जलवा, गूगल सर्च का पारा ऐसा हुआ हाई कि प्रियंका, आलिया, दीपिका भी छूट गईं पीछे

संबंधित सामग्री

'Rent Boyfriend' के नाम पर ठगी: अकेलेपन को निशाना बनाने वाला नया Cyber Scam, जानिए क्या है इसकी सच्चाई 

'Rent Boyfriend' के नाम पर ठगी: अकेलेपन को निशाना बनाने वाला नया Cyber Scam, जानिए क्या है इसकी सच्चाई 

हैदराबाद में सामने आए 'Rent Boyfriend' विज्ञापनों ने ऑनलाइन ठगी के एक नए तरीके को उजागर किया है.

JSSC JE पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, Bynsis Technology Pvt. Ltd. के निदेशक अरुण कुमार गिरफ्तार

JSSC JE पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, Bynsis Technology Pvt. Ltd. के निदेशक अरुण कुमार गिरफ्तार

2022 JSSC कनीय अभियंता परीक्षा पेपर लीक मामले में SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा संचालन एजेंसी Bynsis Technology Pvt. Ltd. के निदेशक अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है. 

झारखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगी नई उड़ान, JEA और BIT मेसरा के बीच हुआ MoU

झारखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगी नई उड़ान, JEA और BIT मेसरा के बीच हुआ MoU

झारखंड में नवाचार आधारित उद्यमिता एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा देने की दिशा में आज झारखंड एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (JEA) एवं बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज

गढ़वा में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना, 15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचकर किसानों को बताएंगी सरकारी योजनाएं

गढ़वा में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना, 15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचकर किसानों को बताएंगी सरकारी योजनाएं

गढ़वा जिले के किसानों को कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त-सह-जि