न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- उत्तर प्रदेश के जालौन में एक बड़ी हृदयविदारक घटना सामने आई है, यहां सैलून संचालक के बेटे की मौत होने पर उनकी मां ने सदमें में आकर अपनी जान गंवा दी. एक ही घर से दो अर्थियां उठने से पूरे गांव में एक मातम सा छा गया है. लोगों की आखें नम हो गई सब कोई यही कहता रहा कि बेटे के बिना जिंदा नहीं रह सकती. जालौन के रेढ़र थाने का रहने वाला हरिप्रकाश उर्फ छौना 39 वर्षीय जो माधव गढ़ के मालवीय नगर में अपने भाई हरिशंकर के साथ रहते थे और जीवन यापन करते थे. बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर हरीप्रकाश अपने सैलून में बाल काट रहे थे, तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा. परिवार वालों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थय केंद्र ले जाया गया. फिर वहां से डॉक्टरों के द्वारा उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उनकी मौत हो गई.
हरीप्रकाश का शव दोपहर में जब गांप पहुंचा तो परिवार वालों में कोहराम मच गया. शव को देखते ही उनकी मां किशोरी देवी बेसुध होकर गिर पड़ी और फिर कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. मां बेटे के एक ही दिन मौत होने से परिवार वालो में दुखों का पहाड़ टुट पड़ा.
गांव वालों का कहना है कि किशोरी देवी अपने बेटे से हमेशा से प्यार करती थी. बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई. परिवार के सदस्य व रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल हो गया.
मौत से सदमे में परिवार के सदस्य
परिजनों के अनुसार हरीप्रकाश अविवाहित थे. उनके पिता का निधन आज से करीब 5 साल पहले हो चुका था. मां और बेटे के एक ही साथ चले जाने से घर के बाकी सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा है.
अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान गांव के हर व्यक्ति के आंखें नम हो गई. सब लोग यही कहती मिली कि बेटे के मौत का गम मां सहन नहीं कर सकी और दम तोड़ दी.
ये भी पढ़ेंः- 57 साल के डॉक्टर की पत्नी का बिजली मिस्त्री से हुआ अफेयर, ये है पूरी कहानी..