न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने बड़े पैमाने पर संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है. विनोद तावडे को यूपी का प्रभारी बनाया किया गया है. झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा और राजमहल के पूर्व विधायक डॉ प्रदीप वर्मा को उत्तर प्रदेश BJP के सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है. उनके अलावा जगदीश पटेल और मेधा कुलकर्णी को भी सह प्रभारी बनाया गया है.
गजेन्द्र पटेल बने झारखण्ड प्रदेश प्रभारी
वहीं, गजेन्द्र पटेल को झारखण्ड का प्रभारी बनाया है. सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है. हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह प्रभारी बनाया गया है.
अनंत और प्रदीप के पास संगठन का लंबा अनुभव
राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा लम्बे समय से संगठनात्मक भूमिका निभा रहे हैं. दोनों नेताओं के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है. अनंत ओझा ने ABVP से अपना राजनितिक जीवन शुरू किया था. वहीं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा BJP के राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
यह भी पढ़ें- गजेन्द्र पटेल बनाए गए झारखंड BJP प्रभारी, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह प्रभारी