संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बभंण्डी में गांधी भुइयाँ की धारदार हथियार से हत्या के मामले का पलामू पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 22 सितंबर को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त जगदेव भुइयाँ को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गई है.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक गांधी भुइयाँ आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी और परिवार के साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसकी पत्नी कुछ महीने पहले मायके आ गई थी. घटना के दिन भी आरोपी गांधी भुइयाँ नशे की हालत में अपने ससुर जगदेव भुइयाँ के घर पहुंचकर अपनी नतिनी के साथ मारपीट और बदसलूकी कर रहा था, जिससे आक्रोशित होकर 81 वर्षीय ससुर जगदेव भुइयाँ ने टांगी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी
इस छापामारी दल में थाना प्रभारी सौरभ चौबे और पु.अ.नि. धनंजय गोप समेत सशस्त्र बल शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: कर्मडाल पूजा कर लौटी युवती ने देर रात दुपट्टा के सहारे लगाई फांसी, हुई मौत