जनगणना 2027

जनगणना का दूसरा चरण शुरू होने वाला है, आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल, पहले से कर लें तैयारी

व्यक्तिगत, जाति, शिक्षा, व्यवसाय लगभग हर तरह की आपसे ली जाएगी जानकारी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जनगणना का दूसरा चरण शुरू होने वाला है, आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल, पहले से कर लें तैयारी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पहले चरण में आपके मकानों की मैपिंग के साथ जनगणना की शुरुआत हुई थी. अब दूसरे चरण की जनगणना शुरू होने वाली है. इसकी अधिसूचना केन्द्र सरकार ने जारी कर दी है. दूसरे चरण के लिए केन्द्र सरकार ने 40 सवाल तय किए हैं. इसमें आपके कई जानकारियां ली जाएंगी. जिनमें जाति, शिक्षा, व्यवसाय,  जाति और कोविड वैक्सीन से जुड़ी जानकारी शामिल है. यह 1931 के बाद पहली व्यापक जाति गणना होगी. पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी. इसलिए आपके पास जनगणना कर्मी पहुंचें, आप पहले से तैयारी कर लें और सारी जानकारियां एकत्र कर लें ताकि आपको और जनगणना कर्मियों को कोई परेशानी न हो.

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल

1. पहचान और परिवार (लगभग 12 सवाल)

  1. व्यक्ति का पूरा नाम
  2. परिवार के मुखिया से संबंध
  3. लिंग (महिला/पुरुष/अन्य)
  4. जन्मतिथि और आयु
  5. वर्तमान वैवाहिक स्थिति
  6. विवाह के समय आयु
  7. पति या पत्नी का नाम
  8. घोषित राष्ट्रीयता और धर्म
  9. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सामान्य जाति का विवरण (प्रश्न संख्या 10)
  10. माता-पिता की जानकारी

2. शिक्षा और भाषा (लगभग 5 सवाल)

  1. मातृभाषा और अन्य बोली जाने वाली भाषाएं
  2. साक्षरता और डिजिटल साक्षरता
  3. किसी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने की स्थिति
  4. उच्चतम शैक्षणिक योग्यता और विषय/स्ट्रीम
  5. दिव्यांगता से जुड़े विवरण

3. रोजगार और कार्य (लगभग 8 सवाल)

  1. पिछले एक साल में काम किया या नहीं
  2. मुख्य आर्थिक गतिविधि और व्यवसाय
  3. काम का क्षेत्र या उद्योग का प्रकार
  4. कामगार की श्रेणी (कर्मचारी, नियोक्ता, अकेला काम करने वाला आदि)
  5. गैर-आर्थिक गतिविधियां
  6. काम की तलाश या उसके लिए उपलब्धता
  7. काम के स्थान तक आने-जाने की दूरी या आवागमन

4. जन्म, प्रवास और स्वास्थ्य (लगभग 8 सवाल)

  1. जन्म स्थान और पिछला निवास स्थान
  2. प्रवास (जगह बदलने) का कारण
  3. मौजूदा स्थान पर रहने की अवधि
  4. स्थायी पता
  5. जीवन में कुल पैदा हुए बच्चों की संख्या
  6. पिछले एक साल के दौरान हुआ प्रसव/बच्चों का जन्म
  7. कोविड-19  टीकाकरण का स्थान/स्थिति

5. डिजिटल, वित्तीय पहचान और दस्तावेज (लगभग 7 सवाल)

  1. कुल सक्रिय बैंक खातों की संख्या
  2. मोबाइल नंबरआधार
  3.  नंबर की उपलब्धता
  4. वोटर आईडी कार्ड नंबर
  5. पासपोर्ट की उपलब्धता
  6. ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता

यह भी पढ़ें: विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे भारत माता के जयकारे

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव