काशी को मिलेगी तीन वंदेभारत की सौगात, यूपी वालों का सफर होगा आसान और शानदार

काशी को मिलेगी तीन वंदेभारत की सौगात

By : Shreya Suman
काशी को मिलेगी तीन वंदेभारत की सौगात, यूपी वालों का सफर होगा आसान और शानदार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश और आसपास के यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं.प्रधानमंत्री सात नवंबर को काशी से तीन वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा देंगे, जिससे यात्रियों का सफर आसान और आरामदायक हो जाएगा. पीएमओ से मिली प्राथमिक सूचना के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को शाम करीब पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उनकी अगवानी करेंगे. इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से बरेका स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे.

बनारस स्टेशन से करेंगे शुभारंभ
शाम तकरीबन साढ़े सात बजे प्रधानमंत्री बनारस स्टेशन पहुंचेंगे. यहां से वह बनारस से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन वाराणसी से चलने या गुजरने वाली आठवीं वंदेभारत एक्सप्रेस होगी. इसके अलावा, प्रधानमंत्री इसी कार्यक्रम में फिरोजपुर से दिल्ली और लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलने वाली दो अन्य वंदेभारत ट्रेनों का भी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे. इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के भी शामिल होने की संभावना है.

रात्रि विश्राम के बाद बिहार रवाना
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है.ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद, प्रधानमंत्री बरेका स्थित गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन, आठ नवंबर की सुबह वह बिहार के दरभंगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे.

यह भी पढ़े: इंडिगो फ्लाइट में 'मानव बम' का अलर्ट! धमकी भरे मेल से हड़कंप, इमरजेंसी लैंडिंग

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया