न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: UCC यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान कर दिया है. अमित शाह ने साफ-साफ कहा है कि 2029 के लोकसभा चुनाव से देश के 21 राज्यों में यूसीसीलागू कर दिया जाएगा. साथ ही गृहमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि देश के कई राज्य पहले से ही इसे लागू कर चुके हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश को अनुच्छेद 370, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर क्षेत्रीय समस्या जैसे तीन बड़े संकटों से राहत मिल गयी है. अब केन्द्र सरकार का अगला लक्ष्य कई राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करना है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार 2029 से पहले बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार वाले सभी 21 राज्यों में UCC लागू कर देगी.
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद थाना के गम्हर बिगहा गांव में सड़क किनारे घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी, आवेदन के बाद जांच में जुटी पुलिस