वैभव सूर्यवंशी को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

By : Mansi Kumari
वैभव सूर्यवंशी को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश का नाम रोशन किया हैं. सिर्फ 14 साल की उम्र में ही क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले इस होनहार बल्लेबाज को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार देश के उन बच्चों और युवाओं को दिया जाता है, जिन्होंने खेल, शिक्षा, कला, विज्ञान या सामाजिक कार्य में असाधारण योगदान दिया हो.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में वैभव को अपने हाथों से यह पुरस्कार प्रदान किया. इस मौके पर वैभव ने नारंगी रंग का ब्लेज़र और सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर सभी का ध्यान खींचा. जैसे ही वैभव का नाम पुकारा गया, वहां मौजूद लोग तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी उपलब्धि का जश्न मनाने लगे. वैभव सूर्यवंशी का जन्म बिहार के समस्तीपुर में हुआ. उन्होंने छोटे से उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. IPL में सबसे छोटे खिलाड़ी बनने और सबसे तेज़ शतक लगाने जैसे रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं. यही कारण है कि उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया. इस खास मौके पर वैभव का परिवार भी उनके साथ था. 

उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने इस खुशी को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की और लिखा, "हमारे लिए गर्व का पल हैं. हमारे देश की राष्ट्रपति के हाथों आज वैभव को बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. हमारी राष्ट्रपति ने वैभव की तारीफ भी की."

यह भी पढ़े: रांची: खलारी थाना क्षेत्र में सनसनी, प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की.. फिर खुद की ली जान

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट