न्यूज़11 भारत
एंटरटेनमेंट/डेस्क: 'बिग बॉस 20' के घर में गेंम के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों और मतभेदों का सिलसिला भी तेज हो गया है. अब माही विज और बॉक्सर मैरी कॉम के बीच हुई बहस ने खूब ध्यान खींचा है. गेम की शुरुआत योगदान को लेकर हुई, लेकिन देखते ही देखते बात और भी बढ़ गई.
दरअसल, राशन से जुड़े टास्क के दौरान माही विज ने मैरी कॉम का नाम लिया और उनके गेम में योगदान पर सवाल उठाया. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. मेरी ने माही की मां होने की भूमिका का जिक्र किया, जिस पर माही भड़क गईं और उन्होंने कहा कि निजी जिंदगी और मां होने पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. मामला यहीं नहीं रुका. बाद में माही ने मैरी की गैरमौजूदगी में उनकी शादी और पति से जुड़े मुद्दों पर भी टिप्पणी की. इस दौरान उन्होंने खुद को बेहतर मां बताते हुए मैरी की निजी जिंदगी पर सवाल उठाए. वहीं, वहां मौजूद ईशा रिक्की ने माही को मैरी की पर्सनल लाइफ और शादी को चर्चा में ना लाने की सलाह दी.
इससे पहले भी 'बिग बॉस 20' में माही विज मैरी कॉम और ईशा रिक्की की निजी जिंदगी को लेकर चर्चा कर चुकी हैं. उन्होंने शो को मजाकिया अंदाज में 'डिवोर्सी स्पेशल' तक कह दिया था. अब माही और मैरी कॉम के बीच हुई इस तीखी बहस ने बिग बॉस 20 घर का माहौल और गर्म कर दिया है. आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच यह विवाद किस मोड़ पर पहुंचता है, यह देखना दिलचस्प होगा.
यह भी पढ़ें: Katrina Kaif के बदलते लुक पर सोशल मीडिया की नजर, बढ़ते वजन के लिए हुईं ट्रोल