Friday, Sep 20 2024 | Time 00:16 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


हजारीबाग में जल सहियाओ ने खेली होली, बड़कागांव विधायक के प्रति जताया आभार

रंग गुलाल लगाकर साझा की खुशियां
हजारीबाग में जल सहियाओ ने खेली होली, बड़कागांव विधायक के प्रति जताया आभार

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का गुरूवार को जल सहिया संघ द्वारा रंग गुलाल लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. विधायक के द्वारा लगातार जलसहिया संघ के मामले को विधानसभा में रखने, कई बार मुख्यमंत्री से वार्ता करने, विभाग के मंत्री से फाइल को आगे बढ़ाने में सकारात्मक सहयोग और 1000 रुपये बढ़ने पर जल सहिया संघ ने विधायक का आभार व्यक्त किया हैं. मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि सरकार के द्वारा सभी की जन आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य किया जा रहा हैं.
 
उन्होंने जल सहिया बहनो की मांगो की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री से वार्ता की थी. जिस पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को कैबिनेट में भेजा और स्वीकृति प्रदान की गई. अभी जलसहिया बहनो की कुछ मांगे पूरी हुई हैं. आने वाले समय में इनकी अन्य मांगो पर भी ध्यान दी जायेगी. कहा की पूर्व की सरकार ने इनके लिए कुछ भी नहीं किया. अंबा प्रसाद ने कहा है कि आगे और भी महत्वपूर्ण फैसला हमारी सरकार लेने का कार्य करेगी जिससे आम जनमानस का जीवन सुगम होगा.
 
 
इधर इस मामले पर जलसहिया संघ की अध्यक्ष शोभा शर्मा ने कहा कि हमारी संघ की सभी जलसहिया बहने बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद की आभारी है कि उन्होंने हमारी मांगो को राज्य सरकार के समक्ष रखा और कुछ मांगो को सरकार ने मांग लिया हैं. आशा है हमारी अन्य मांगो पर भी सरकार गौर करेगी. आज हम सब के लिए बहुत खुसी का दिन हैं.
 
ज्ञात हो की जलसहिया संघ की मुख्य मांगों में पूर्व में 1000 मासिक मानदेय बकाया राशि को एक साथ वापस किया जाए, पूर्व घोषित न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय भुगतान का वादा पूरा किया जाए. मृत्यु होने पर अनुकंपा का लाभ और 20 लाख का बीमा भुगतान किया जाए, विभाग के रिक्त पदों पर एवं योग्यता के आधार पर नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाए. ठेकेदारों को कार्य ना देकर जल सहिया को जल स्वच्छता संबंधी कार्य दिए जाए जैसी मांगे थी. जिसमे इनलोगो का 1000 रुपये मानदेय की बढ़ोतरी की गयी हैं. जिसके लिए आज संघ के लोगो ने विधायक का आभार जताया.
 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए