Friday, Sep 20 2024 | Time 06:20 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » जमशेदपुर


जमशेदपूर के ट्रेन यात्रियों के लिए सौगात, ये नई ट्रेन होने जा रही है शुरु

जमशेदपूर के ट्रेन यात्रियों के लिए सौगात, ये नई ट्रेन होने जा रही है शुरु

न्यूज11 भारत                                                                                           


रांची/डेस्कः- रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा दिया है. टाटानगर-जयनगर-टाटानगर के बीच सप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन टाटानगर से प्रत्येक शुक्रवार को 18.50 बजे से खुलेगी और अगले दिन 11.25 बजे जयनगर पहुंचेगी. इसमें ट्रेन का ठहराव चांडिल, मुरी, कोटशिला, राजबेरा, धनबाद, जसीडीह, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी स्टेशनों पर होगा. इसमें 2 एसएलआर, 4 सामान्य कोच, 7 शयनयान, एसी थ्री तीन तथा एसी वन टू कोच होंगे. कुल 17 कोच होगा. इससे मिथिलांचल व टाटानगर के बीच सीधी ट्रेन मिल जाएगी औऱ यात्रियों की बहुप्रतिक्षित मांगे भी पूरी हो जाएगी. 

 


 
अधिक खबरें
सिख नहीं बल्कि देश की आन-बान-शान को पैरों तले कुचला, बन्ना गुप्ता पगड़ी का इतिहास पढ़ें और माफी मांगे: सोमू
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 5:28 AM

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला दहन करने और उनकी तस्वीर पर पैर रखने को लेकर जमशेदपुर के सिखों को खासा रोष है. भाजपा के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिखों की शुरू से दुश्मन रही है और मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसे साबित भी कर दिया है. उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता ने ऐसा कर केवल सिखों का ही नहीं बल्कि पूरे देश के नागरिकों का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू ने पगड़ी पहन रखी है और पगड़ी भारत की आन-बान-शान का प्रतीक है, जिस पर हर भारतीय गर्व करता है.

जमशेदपुर पुलिस की नई पहल: जन समस्या समाधान कार्यक्रम
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 5:17 PM

जमशेदपुर पुलिस, पब्लिक के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू करने जा रही है. 20 सितंबर को बिस्टुपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है .इस पहल के लिए पुलिस ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं.

मृतक के परिजनों को उड़ीसा गवर्नर रघुवर दास एवं प्रदेश भाजपा ने एक-एक लाख मदद की बात की- कुलवंत सिंह बंटी
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:12 PM

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ के समय मृत जमशेदपुर के युवा मुर्मूल्ला सुरया के घर जाकर उनके परिवारजनों से उनके परिवार से मुलाकात की. यह युवक एक अत्यंत गरीब परिवार का सबसे बड़ा पुत्र था, और उसके लिए यह भर्ती दौड़ एक मृत्यु दौड़ में बदल गई.

मदेशिया समाज के कुल गुरु गणिनाथ पूजा सह समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित
सितम्बर 14, 2024 | 14 Sep 2024 | 5:53 PM

मनोहरपुर के संत नरसिंह आश्रम प्रांगण में शनिवार को मदेशिया वैश्य समाज के कुल गुरु गणिनाथ गोविन्द महाराज का पूजन सह समाज का वार्षिक सम्मेलन मिलन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुरुवात कुल गुरु की पूजा अर्चना कर व ध्वजा रोहण के पश्चात् दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिचय सम्मेलन सह वैवाहिक सम्मेलन का आयोजन किया गया.

15 सितंबर को पीएम मोदी का जमशेदपुर दौरा, रांची एयरपोर्ट पर PM करेंगे लैंड
सितम्बर 14, 2024 | 14 Sep 2024 | 9:31 AM

पीएम मोदी 15 सितंबर यानी कल झारखंड दौरे के पर आ रहे है. इस दौरान पीएम जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही वह गोपाल मैदान में आयोजित प्रदेश भाजपा की सभा में भाग लेंगे. इस अवसर पर उनका एक रोड-शो भी आयोजित किया जाएगा. पीएम मोदी झारखंड में लगभग 6 घंटे तक रहेंगे.