Friday, Apr 18 2025 | Time 02:22 Hrs(IST)
झारखंड


झारखंड हाईकोर्ट ने किया 3 जजों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, रांची सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल कमिश्नर बने अनिल कुमार मिश्रा

झारखंड हाईकोर्ट ने किया 3 जजों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, रांची सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल कमिश्नर बने अनिल कुमार मिश्रा

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की न्यायपालिका में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज के प्रधान जिला न्यायाधीशों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया हैं. इस अधिसूचना के मुताबिक, जमशेदपुर सिविल कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा को रांची सिविल कोर्ट का प्रधान न्यायायुक्त (ज्यडिशियल कमिश्नर) बनाया गया हैं. वहीं रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवकर पांडेय को डाल्टनगंज जिले का प्रधान जिला न्यायाधीश बनाया गया हैं. इसके साथ ही गिरिडीह सिविल कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय को जमशेदपुर सिविल कोर्ट का प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया हैं.

 


 

 


 


 


अधिक खबरें
सीपी सिंह जैसे लोग झारखंड के अमन चैन के लिए खतरा: इरफान अंसारी
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 10:16 PM

राज्य सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी जी ने रांची से भाजपा के विधायक सीपी सिंह पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सीपी सिंह बुजुर्ग व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें सामान्य शिष्टाचार और भाषा का ज्ञान नहीं है. उनको हर मुसलमान कसाई नजर आता है. सीपी सिंह जैसे लोगों को मैं झारखंड के अमनचैन और सुख-शांति के लिए खतरा मानता हूं.

राज्य में भयमुक्त माहौल के लिए विधि-व्यवस्था की नये सिरे से समीक्षा की जाए: चैंबर
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 9:48 PM

प्रदेश में हर एक नियमित अंतराल पर डकैती, छिनतई और हत्याकांड जैसी घटित घटनाओं की रोकथाम नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने माननीय मुख्यमंत्री और डीजीपी से सख्त कार्रवाई की अपील की. कहा गया कि किसी भी राज्य की राजधानी उसके विकास का पैमाना तय करती है किंतु प्रदेश की राजधानी में अपराधियों के बढ़ते मनोबल के कारण लोग भयभीत हैं.

बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे शगुन बैंक्वेट हॉल को किया गया सील
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 9:41 PM

रांची नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल के द्वारा निगम से लाइसेंस लेना अनिवार्य है. गुरुवार को अपर प्रशासक के कोर्ट में पारित निर्देश के आलोक में बाज़ार शाखा की गठित टीम के द्वारा वार्ड संख्या 53, हटिया में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे शगुन बैंक्वेट हॉल को सील किया गया. बता दें कि पूर्व में शगुन बैंक्वेट हॉल के संचालक को कई बार नोटिस किया गया. नोटिस में दिए नियत समय बीत जाने के बाद भी शगुन बैंक्वेट हॉल द्वारा अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं किया गया है. जिसके बाद शगुन बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया गया. ये कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 466 के तहत किया गया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को JMM का केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दी बधाई
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 9:25 PM

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झामुमो का केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि ये झारखंड को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने वाला नेतृत्व है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विदेश दौरा झारखंड में नए निवेश और विकास के द्वार खोलेगा. नई नीति और विज़न के साथ राज्य आगे बढ़ेगा. उनकी सोच ने ही आज हर कोने में फ्लाईओवर की सौगात दी है, जिससे जनता खुश है.

झारखंड को शरिया कानून से नहीं संविधान से चलाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 7:20 PM

आज रांची ग्रामीण और महानगर भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, निवर्तमान अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,आरती कुजूर,जिलाध्यक्ष वरुण साहू,विनय महतो सहित पार्टी के प्रदेश जिला के पदाधिकारीगण ने किया.