Friday, Apr 25 2025 | Time 10:44 Hrs(IST)
  • कश्मीर कैंसिल! पहलगाम हमले के बाद बदल गया पर्यटकों का मूड, रांची से इतने टिकट हुए रद्द
  • रांची के नामकुम में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी
  • बोकारो रेलवे स्टेशन के पास भीषण आग से मचा हाहाकार! 17 दुकानें जलकर खाक
  • आज होगी मंत्री सुदिव्य कुमार की PC, मिलेंगे कई मुद्दों पर अहम अपडेट
  • खगड़िया: स्मार्टवर्ड फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर राख
  • बिहार मे एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था हुई शर्मशार, मुंगेर में शिक्षक ने बच्चों से धुलवाई कार, वीडियो हुआ वायरल
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर! उमस से हाल-बेहाल, जल्द मिल सकती है राहत
  • रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प पर बवाल, आदिवासी समाज का विरोध तेज, पुलिस से टकराव
झारखंड » रांची


झारखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, मणिपुर को हराकर बनी राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियन – तमाड़ की प्रभा कुमारी का शानदार प्रदर्शन

झारखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, मणिपुर को हराकर बनी राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियन – तमाड़ की प्रभा कुमारी का शानदार प्रदर्शन

अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: मणिपुर में आयोजित 68वीं अंडर-19 बालिका वर्ग राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने इतिहास रचते हुए फाइनल मुकाबले में मणिपुर को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस गौरवशाली जीत में रांची जिले के तमाड़ प्रखंड अंतर्गत आमलेशा गांव की बेटी प्रभा कुमारी ने अहम भूमिका निभाई. प्रभा कुमारी का चयन झारखंड टीम में हुआ था और उन्होंने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि पूरे राज्य को गर्व महसूस कराया. प्रभा एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उनकी इस उपलब्धि के पीछे प्रशिक्षकों प्रेम पूर्ति एवं करम मुंडा का मार्गदर्शन भी उल्लेखनीय रहा, जिनके प्रशिक्षण से प्रभा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक का सफर तय किया.

 

तमाड़ क्षेत्र से पहली बार किसी बालिका ने राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में भाग लेकर टीम को जीत दिलाई है. क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और प्रभा की सफलता को क्षेत्र में नई प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है. पूर्व मुखिया रमेश कुमार मुंडा ने प्रभा को बधाई देते हुए कहा, "प्रभा की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती. हम सभी को उन पर गर्व है. मैं प्रभा कुमारी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ और पूरी झारखंड टीम को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देता हूँ."

 


 

अधिक खबरें
तमाड़ थाना क्षेत्र के आमलेशा रोड पर सड़क हादसे में दो की मौत, एक बच्चा घायल
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 10:21 PM

रांची/डेस्क: तमाड़ थाना क्षेत्र के आमलेशा रोड पर रविवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया.

झारखंड आन्दोलनकारी सह पुर्व सांसद शैलेंद्र महतो और उनकी पत्नी सड़क दुर्घटना में हुए घायल, TMH में करवाए गए भर्ती
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 8:46 AM

झारखंड के आन्दोलनकारी और पुर्व के सांसद रहे शैलेंद्र महतों और उनकी पत्नी की आभा महतो जो कि भाजपा से पुर्व सांसद भी रह चुकी है.

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष ने कहा- सरकार के हर उठाए गए कदम में रहेगा समर्थन
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 8:25 PM

केंद्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक समाप्त हो गई है करीब ये बैठक दो घंटे तक चली है, इसमें सभी विपक्षी दलों ने एक सुर में कहा है कि पहलगाम के इस आतंकी घटने के खिलाफ सरकार जो भी कदम उठाएगी उसमें

अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने सोवरन कॉमटेड्र प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के विरूद्ध दर्ज कांड का किया समीक्षा
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 8:10 PM

अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने आज दिनांक-24.04.2025 को पुलिस मुख्यालय सभागार में सोवरन कॉमटेड्र प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के विरूद्ध दर्ज कांड के संबंध में व्यापक रूप से समीक्षा बैठक

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के द्वारा वर्ष 2019 से लंबित कांडों का किया गया समीक्षा
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 7:59 PM

सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची* के द्वारा कांके, नामकुम एवं खरसीदाग थाना में वर्ष 2019 से लंबित कांडों का समीक्षा अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस उपाधीक्षक मु0 प्रथम,