Monday, Mar 31 2025 | Time 07:29 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: बदल गया झारखंड का मौसम, रांची समेत इन जिलों में वज्रपात-वर्षा की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: बदल गया झारखंड का मौसम, रांची समेत इन जिलों में वज्रपात-वर्षा की चेतावनी

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क:
झारखंड के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहा  हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया कि झारखंड के कई जिलों में 24 मार्च तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रह सकता हैं.  राजधानी रांची समेत सूबे के 16 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. रांची मौसम सेवा केंद्र ने 21, 22 और 23 मार्च को राज्य के 16  जिलों में गंभीर चेतावनी जारी की है जबकि इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.




आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम

झारखंड के कई जिलों में मौसम का रूख पूर्ण रूप से बदला हुआ है.  मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक रांची समेत कई जिलों में लगातार आंधी, बारिश का प्रकोप लगातार जारी रहेगा. वहीं आज बोकारो, चाईबासा, देवघर, दुमका, गुमला, रांची समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने तूफान, बिजली और तेज़ सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है.

 

आज (21 मार्च) को राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 24  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान हैं. वहीं, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संपूर्ण संभावना हैं. बारिश के साथ तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. बता दें कि कल राजधानी रांची सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. इसके साथ ही तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई हैं. 

 

 


 

 



 


मौसम विभाग ने दी ये सलाह 

इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहे. किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें. वहीं, विभाग ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी हैं. फसलों को नुकसान से बचाने के लिए खेतों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की अपील की है. इसके साथ ही वे गेहूं की फसल को गेहूं के मामा कहे जानेवाले फ्लेरिस माइनर से बचाएं. जो गेहूं की फसल को प्रभावित करता है. 



अधिक खबरें
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के रूट में हुआ बदलाव! 02 अप्रैल को इस रूट में चलेगी ट्रेन
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 8:32 PM

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जाएगा. ऐसे में ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस, जो 02 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल पुरुलिया-कोटशिला-मूरी पर चलती थी. लेकिन अब वह परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मूरी होकर चलेगी.

अनुज कन्नौजिया के एनकाउंटर को लेकर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से जमशेदपुर पुलिस से ट्वीट कर पुछा सवाल
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 7:18 AM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर पुलिस से एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल किया है. उन्होंने लिखा, "मुख्तार अंसारी गैंग के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया की जमशेदपुर में हुए मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक, अनुज जमशेदपुर के एक इलाके में पिछले कई महीनों से छुपा हुआ था और बड़े वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में था.

हैदराबाद रक्सौल  ट्रेन को मिला  3 महीने  का एक्सटेंसन,  यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 5:47 PM

हैदराबाद रक्सौल ट्रेन (ट्रेन नंबर 07005/07006) को 3 माह का एक्सटेंसन मिला मिला है. यात्रियों की भीड़ और सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने ये फैसला लिया है. इस ट्रेन का ठहराव रविवार और मंगलवार को रांची में है.

माओवादियों की साजिश नाकाम, 5-5 किलो के दो IED बरामद, सुरक्षाबालों ने किया डिफ्यूज
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 4:47 PM

चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ की टीम ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०)के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेरा के बीच में जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विरासत की जड़ों से जुड़ने का किया आह्वान: बाबूलाल मरांडी
मार्च 30, 2025 | 30 Mar 2025 | 4:29 PM

आज पूरे प्रदेश में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 120 वाँ एपिसोड सुना. प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रांची महानगर द्वारा मोरहाबादी के पाही बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल हुए. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों को भारतीय नव वर्ष एवं ईद और सरहुल की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण देश है.