Sunday, Apr 6 2025 | Time 19:07 Hrs(IST)
Breaking News

जानें किन गुणों के कारण भगवान श्री राम को कहा जाता है मर्यादा पुरुषोत्तम

झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश ने दी गर्मी से राहत; आज भी बारिश के आसार

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश ने दी गर्मी से राहत; आज भी बारिश के आसार

न्यूज 11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में गुरूवार (3 अप्रैल) को अचानक मौसम का मिजाज बदला. और शाम को अचानक बादल छाए और रात को तेज हवा के साथ बारिश हुई. दरअसल, मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि 3 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं. और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती हैं. इसे साइक्लोन मोचा का आंशिक असर कहा जा सकता हैं. बता दें कि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसका प्रभाव पूरे राज्य में देखने को मिल रहा हैं. जिससे आज भी झमाझम बारिश  होने की आसार है. इसके साथ ही हवा भी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे का रफ्तार से चलेगी. वहीं, कुछ जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं. 

 

आज भी बारिश होने की प्रबल संभावना

वहीं, आज (4 अप्रैल) की मौसम की बात करें तो राजधानी रांची में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. आज दिनभर आसमान में बादल छाएं रहेंगे और आज भी बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई हैं . वहीं, गढ़वा, चतरा, पलामू व लातेहार को छोड़कर राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि, बारिश के साथ तेज हवा चल सकती हैं. और 5 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा.

 


 



आज इन जिलों में होगी बारिश 

आज भी राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी. आज राजधानी रांची समेत खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, जामताड़ा, कोडरमा और देवघर में बारिश के साथ आंधी-ओलावृष्टि होने की संभावना हैं. 


 


अधिक खबरें
Weather Update: झारखंड के इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
अप्रैल 06, 2025 | 06 Apr 2025 | 3:50 PM

मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी करते हुए पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा जिले में येलो अलर्ट जारी किया है.पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. मौसम केंद्र रांची (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) ने इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें.

अभी भी ऐक्टिव है एनकाउंटर में मारे गये गैंगस्टर अमन साहू का फेसबुक अकाउंट, पोस्ट शेयर कर दी गई रामनवमी की बधाई
अप्रैल 06, 2025 | 06 Apr 2025 | 3:29 PM

पुलिस एनकाउंटर में मारे गये कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का फेसबुक अकाउंट से रामनवमी की बधाई दी गई है. अमन साहू के अकाउंट को अब भी कोई चला रहा है. 6 अप्रैल रामनवमी के दिन उसके फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है. पोस्ट में दो पोस्टर शेयर किये गये हैं. साथ ही लिखा गया है "जय श्री राम… स्मृतिशेष – AMAN SAHU…". यह पोस्ट दिन के करीब 12 बजकर 50 मिनट पर किया गया है. मौत के करीब 26 रोज बाद भी अकाउंट का एक्टिव होना सभी को चौंका गया.

रामनवमी पर्व पर धर्मपत्नी विधायक कल्पना संग तपोवन मंदिर पहुंचे CM हेमंत सोरेन,  राज्य की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
अप्रैल 06, 2025 | 06 Apr 2025 | 3:10 PM

रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर में पूरे - विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना
अप्रैल 06, 2025 | 06 Apr 2025 | 12:58 PM

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन साथ रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख -समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

रांची में आज दोपहर के बाद निकाली जाएगी रामनवमी शोभायात्रा, जुलूस में 1728 अखाड़े होंगे शामिल
अप्रैल 06, 2025 | 06 Apr 2025 | 12:30 PM

पूरे राज्य में रामनवमी को लेकर उत्साह हैं. आज (6 अप्रैल) को राजधानी रांची में रामनवमी पर्व को लेकर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और जुलूस के दौरान चना, गुड़ का वितरण किया जाएगा. सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम हैं. महावीर मंडल रांची के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा दोपहर के बाद से निकाली जायेगी.