न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. गुरुवार के बाद शनिवार को हुई वर्षा से राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम सुहावना हो गया है. वहीं, 24 फरवरी यानी आज से राज्य में मौसम में सुधार होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. अगले 24 घंटे के अंदर झारखंड में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती हैं.
कैसा रहेगा कल का मौसम
राज्य के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलने लगा है. रांची में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान हैं. बता दें कि रांची का अधिकतम तापमान 29.4 से गिरकर 26.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया हैं. न्यूनतम पारा 16.8 डिग्री रहा. राज्य में रांची का अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. झारखंड में कल (25 फरवरी) को मौसम की बात करें, तो एक दिन में तापमान में अचानक 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने से ठंड का एहसास होगा. वहीं, राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम फिर से बदलाव दिखा जा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में ठंडी पछुआ हवा के चलते को रांची के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. हालांकि आसमान साफ रहेगा.
तापमान में होगी 2-3 डिग्री की गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक, एक निम्न दबाव का ट्रफ पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र से लेकर छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग तक कायम है. हालांकि यह कमजोर पड़ रहा है. इससे सोमवार (24 फरवरी) से राज्य का मौसम साफ हो जाएगा. अगले 24 घंटों के अंतर्गत न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट के साथ सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस की जा सकती हैं. जिसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और
अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई भी बदलाव नहीं होगा.