राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क: उपायुक्त, ऋतुराज एवं अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद विवेक सिंह द्वारा आज ट्रेंचिंग ग्राउंड, मुर्रामकला का संयुक्त निरीक्षण किया गया. इस दौरान ट्रेंचिंग ग्राउंड में जमा "Legacy Waste के शिफ्टिंग एवं निस्तारण कार्य" का स्थल पर अवलोकन किया गया.
ज्ञात हो कि ट्रेंचिंग ग्राउंड, मुर्रामकला में रामगढ़ नगर परिषद एवं कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निस्तारण के उद्देश्य से "Solid Waste Management (SWM) Processing Plant" का निर्माण प्रस्तावित है. प्लांट की स्थापना के लिए निर्धारित क्षेत्र को Legacy Waste से मुक्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की दिशा में वर्तमान में अपशिष्ट के शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है.*
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, रामगढ़ द्वारा "Ramgarh MSWM की concessionaire agency एवं रामगढ़ नगर परिषद" के पदाधिकारियों को Legacy Waste हटाने के कार्य में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया. उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित प्लांट क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खाली कराते हुए आगामी "03 दिनों के भीतर Boundary Wall एवं अन्य प्रारंभिक निर्माण कार्य प्रारंभ" किया जाए.*
उपायुक्त द्वारा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया गया. साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि "SWM Processing Plant के निर्धारित क्षेत्र का Demarcation पूरी तरह स्पष्ट एवं स्थल पर चिन्हित हो", ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की अस्पष्टता न रहे.*
अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद रामगढ़ द्वारा बताया गया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड क्षेत्र की "Drone Videography" कराई जाएगी, ताकि पूरे क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध रहे. साथ ही Fresh Waste एवं Legacy Waste की शिफ्टिंग को व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक तरीके से संचालित करने की बात कही गई.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया कि Legacy Waste के शिफ्टिंग, Fresh Waste के प्रबंधन तथा प्रस्तावित SWM Processing Plant के निर्माण से संबंधित सभी कार्य "समन्वित, व्यवस्थित एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप" किए जाएं.
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड में प्रस्तावित SWM Processing Plant के निर्माण से रामगढ़ नगर परिषद एवं कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के ठोस अपशिष्ट के "वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं प्रबंधन" को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी. भ्रमण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नगर प्रबंधक एवं कैटोनमेंट बोर्ड के कर्मी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: चुनाव आयुक्तों के साथ कथित मतभेद को लेकर CEC के विरुद्ध कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पाकुड़ में किया उग्र प्रदर्शन