न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में दिलीप कुमार पासवान, दीपक कुमार और आनंद कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. आनंद कुमार सिंह की याचिका पर कोर्ट ने सीआईडी से केस डायरी और जवाब मांगा. याचिका पर अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी. सीआईडी ने 2 सितंबर को आनंद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं, 15 सितंबर को पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिला से दिलीप कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया था.
सीआईडी जांच में सामने आया कि दिलीप परीक्षा से ठीक पहले कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के आसनसोल ले गया था, जहां अभ्यर्थियों को लीक प्रश्नपत्र के उत्तर रटवाए गए थे. इसके बदले अभ्यर्थियों से लाखों रुपए वसूले गए थे. मामले की जांच और कार्रवाई जारी है. मामले में अबतक करीब तीन दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जिसमे TDPL और ICN के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा कई कोचिंग संस्थान के संचालक और सफल अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी हुई है.
यह भी पढ़ें- PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल