मैट्रिक के 8757 परीक्षार्थी 21 परीक्षा केंद्रों और इंटरमीडिएट के 6013 परीक्षार्थी 5 परीक्षा केंद्रों में लिखेंगे परीक्षा

By : News11 Bharat
मैट्रिक के 8757 परीक्षार्थी 21 परीक्षा केंद्रों और इंटरमीडिएट के 6013 परीक्षार्थी 5 परीक्षा केंद्रों में लिखेंगे परीक्षा

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह की अध्यक्षता में झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सफल संचालन को लेकर समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि तथा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान उपायुक्त  ने मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करना अनिवार्य है. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उपायुक्त ने जानकारी दी कि मैट्रिक परीक्षा में कुल 8757 परीक्षार्थी जिले एवं प्रखंड स्तर पर बनाए गए 21 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिला स्तर पर 05 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें कुल -6013 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे. इस प्रकार मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 14,770 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक संचालित होगी.

उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, बेंच-डेस्क, शौचालय एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन एवं किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त ने सभी बैंकों को प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित भंडारण की जिम्मेदारी सख्ती से निभाने का निर्देश दिया तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी दी. परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क स्थापित करने, केंद्र का मानचित्र प्रदर्शित करने तथा बेंच-डेस्क पर विद्यार्थियों के रोल नंबर अंकित करने के निर्देश दिए गए.

इसके अलावा जिला शिक्षा अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी उपलब्ध हो, ताकि केंद्र खोजने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. सभी मजिस्ट्रेट, केंद्राधीक्षक एवं शिक्षकों को समय का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों को गूगल लोकेशन में दर्ज करने की बात कही गई.

बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, डीएसपी रनवीर सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी  मिथलेश केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव, जिला कोषागार पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक, बैंक अधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: अच्छी शिक्षा का कोई शॉर्टकट नहीं , मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य तक पहुंचें बच्चे - निरल पूर्ति

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.