लातेहार उपायुक्त के साप्ताहिक जनता दरबार में 14 आवेदन आए, डीसी ने निदान के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

By : News11 Bharat
लातेहार उपायुक्त के साप्ताहिक जनता दरबार में 14 आवेदन आए, डीसी ने निदान के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार ने कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में लोगो की समस्या को सुना.जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को आवेदन के साथ उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा.

निलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय (NPU) के छात्र नारद कुमार यादव ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बीएड छात्रों को छात्रवृति नहीं मिलने के कारण थर्ड सेमिस्टर में नामांकन कराने में हो रही कठिनाई के संबंध में अवगत कराया. आर्थिक अभाव के चलते छात्र-छात्राएं समय पर शुल्क जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है.उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि पात्र छात्रों को शीघ्र छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने तथा नामांकन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

आज के जन शिकायत निवारण में कुल 14 आवेदन आये जो विभिन्न विभागों से संबंधी थे. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. 

उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

यह भी पढ़ें: अजब प्रेम की गजब कहानी, प्यार के चक्कर में दो परिवारों के बीच हुई जमकर मारपीट

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव