हिंसक झड़प

पलामू में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड और लाठियों से पीटकर तीन को किया लहूलुहान

छोटे से विवाद के बाद हुई गाली-गलौज, फिर चले लाठी-डंडे

By : Pramod Kumar
पलामू में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड और लाठियों से पीटकर तीन को किया लहूलुहान

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  ​पलामू जिले का सतबरवा थाना क्षेत्र मे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस वारदात में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान नागेंद्र सिंह, सुशांत सिंह और राहुल सिंह के रूप में की गई है. घटना के संबंध में पीड़ित नागेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी चचेरी चाची किसी बात को लेकर उन्हें अपशब्द और अभद्र भाषा बोलते हुए गाली-गलौज करने लगीं.  इस बात का विरोध करने पर नागेंद्र सिंह का अपनी चचेरी चाची से विवाद बढ़ गया.

​बहस को बढ़ता देख चचेरे चाचा विनय सिंह, कुणाल सिंह और अरमान सिंह भी लाठी-डंडों के साथ वहाँ पहुँच गए. इन लोगों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और नागेंद्र सिंह, राहुल सिंह तथा सुशांत सिंह पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल नागेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी विनय सिंह पहले भी अपने चाचा के बेटे को गोली मारने के आरोप में जेल जा चुका है और अभी कुछ ही दिनों पहले जमानत पर बाहर आया है. उन्होंने बताया कि जेल से छूटने के बाद से विनय सिंह लगातार उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियाँ दे रहा है.

​वहीं दूसरी ओर घायल सुशांत सिंह ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सुशांत का कहना है कि सतबरवा थाने की पुलिस कथित तौर पर पैसे लेकर आरोपी विनय सिंह की मदद करती है. उन्होंने शिकायत की कि जब भी पीड़ित पक्ष आवेदन लेकर थाने जाता है, तो पुलिस द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जाती है. इस वारदात के बाद घायलों के परिजनों ने आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख के बाद भी सुशांत सिंह और नागेंद्र सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारी और जवान तुरंत मौके पर पहुँचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: रिश्वत मामले में जेल में बंद आरोपी अब्दुल हाफिज की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने एसीबी से केस डायरी और जवाब मांगा

संबंधित सामग्री

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.