योग से निरोग

चौपारण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दैहर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन, नव निर्मित स्टेज का उद्घाटन

कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चौपारण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दैहर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन, नव निर्मित स्टेज का उद्घाटन

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

न्यूज़ 11भारत/डेस्क:  चौपारण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत दैहर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय दैहर के प्रांगण में किया गया. कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया. 

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उपेन्द्र वर्मा ने विधिवत रूप से किया. इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य, सभी शिक्षकगण, प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण में नव निर्मित स्टेज एवं हैंड वॉश यूनिट का उद्घाटन मुखिया ब्रमदेव भुइयाँ के कर-कमलों द्वारा किया गया. मुखिया ने विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर दिया. 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नागेंद्र कुमार ने कहा, "योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं. स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है." उन्होंने सभी से नियमित योग करने की अपील की. 

सामूहिक योगाभ्यास के बाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया. पूरे कार्यक्रम में विद्यालय परिसर 'करो योग, रहो निरोग' के नारों से गूंज उठा.

यह भी पढ़ें: चांडिल में NH 33 में शराब लदी गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचा ड्राइवर, बचाव कार्य में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.