भरनो में नवनिर्मित मां काली सह राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

By : News11 Bharat
भरनो में नवनिर्मित मां काली सह राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क:   भरनो बस्ती बाजार रोड स्थित नवनिर्मित मां काली एवं राधा-कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन को लेकर सोमवार को इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जिसमें क्षेत्र की 551 महिलाएं एवं कन्याएं शामिल हुईं.कलश यात्रा का शुभारंभ नवनिर्मित मंदिर परिसर से हुआ.यात्रा पारस नदी पहुंची,जहां आचार्य रमाकांत मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत कलश में पवित्र जल भरवाया गया.इसके पश्चात कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए नवाटोली, ब्लॉक चौक समेत प्रमुख मार्गों से होकर पैदल वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई.

कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय मां काली, राधे-राधे और जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा.महिलाओं एवं कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धापूर्वक यात्रा पूरी की. इस धार्मिक आयोजन में सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,भरनो के घोष दल के भैया-बहनों की सहभागिता ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी.

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतर्गत आगामी 5 फरवरी को श्रीमद् भागवत कथा का समापन,आगामी 6 फरवरी को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं 7 फरवरी को अखंड हरि कीर्तन एवं विशाल भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान समाप्त किया जाएगा,जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई

आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की अहम भूमिका रही.मौके पर आचार्य रामकांत मिश्रा,गौतम मिश्रा,मनोज केशरी,प्रवीण सोनी,किशोर साहू,अशोक कुमार केशरी,कुलदीप कुमार गुप्ता,मनोहर लाल केशरी,संजय गुप्ता,भीष्म केशरी,राजेंद्र सोनी,राजू केशरी,बजरंग गुप्ता,सुदामा केशरी,शिव केशरी,अभिषेक गुप्ता,मुरारी केशरी,शम्भू केशरी,संजय केशरी,राधा साव,कृष्णा चौधरी,अजय केशरी,नवीन केशरी,अजित केशरी,शशि गुप्ता,सूरज केशरी,संतोष केशरी,पीके सिंह,नीरज केशरी,ज्योतिष केशरी,अमन ठाकुर,विजय केशरी,संदीप केशरी,राजा केशरी,विकास केशरी,जयंत केशरी,नवीन गुप्ता,मनोहर अग्रवाल,गोलू केशरी,दीपक केशरी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, ट्रॉली में बैठे मजदूर की दबकर मौत, चालक फरार

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव