सरस्वती शिशु मंदिर रांगुनिया में ‘सप्त शक्ति संगम’ का भव्य आयोजन

By : News11 Bharat
सरस्वती शिशु मंदिर रांगुनिया में ‘सप्त शक्ति संगम’ का भव्य आयोजन

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर, रांगुनिया में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम मातृशक्ति के उत्थान, संगठन और समाज में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ.कार्यक्रम में प्रांत की योजना से आईं बाड़ा पकता की  धन्दा मुखर्जी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से लक्ष्मी सिंह तथा सरस्वती शिशु मंदिर कोकपाड़ा से अध्यापिका डालिया वारिक विशेष रूप से उपस्थित रहीं. सभी अतिथियों एवं माताओं द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया.

इस अवसर पर आयोजित सप्त शक्ति संगम में कुल 95 माताओं की सक्रिय सहभागिता रही. कार्यक्रम के माध्यम से माताओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में मातृशक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया.कार्यक्रम में रांगुनीया सरस्वती शिशु मंदिर  के सचिव श्रीवत्स घोष, प्रधानाचार्य श्री भांडारी, सह-सचिव  संजीव पैड़ा, अध्यक्ष सौहत्र पात्र, समिति सदस्य  कार्तिक पैड़ा,  मानस भुंईया,  अरुण वारिक सहित अन्य समिति सदस्यगण उपस्थित रहे. साथ ही विद्यालय की सभी दीदी आचार्याएं भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाया.
अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के प्रेरक कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही. सप्त शक्ति संगम ने नारी शक्ति को एकजुट कर समाज को सशक्त बनाने का सशक्त संदेश दिया.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा जिले के बाबूडीह मदरसा हरकनिया मरकज़-ए-हदीस में डॉ. इरफान अंसारी ने हाईटेक छात्रावास का किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया