सड़क हादसा

गांडेय के महादेवडीह में स्विफ्ट डिजायर और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांडेय के महादेवडीह में स्विफ्ट डिजायर और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:  गांडेय थाना क्षेत्र के महादेवडीह के समीप बुधवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और टोटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में टोटो सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान पहरीडीह गांव निवासी इमामुद्दीन अंसारी और शाहिद अंसारी के रूप में हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महादेवडीह मुख्य मार्ग पर दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

इधर हादसे के बाद स्विफ्ट डिजायर का चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने थाने का किया भौतिक निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संबंधित सामग्री

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया था.  

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने में जुट गई

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में कैरेक्टर डिजाइन कार्यशालाः कल्पना ने लिया कहानी का रूप

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में कैरेक्टर डिजाइन कार्यशालाः कल्पना ने लिया कहानी का रूप

डिजाइन थिंकिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने कैरेक्टर डिजाइन के विभिन्न पहलुओं, व्यक्तित्व, रूप-रंग, भाव-भंगिमा, व दृश्य पहचान को समझा

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने थाने का किया भौतिक निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने थाने का किया भौतिक निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विधि-व्यवस्था संधारण व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए संवेदनशील क्षेत्रों व प्रमुख आयोजन स्थलों पर होगी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती व प्रभावी निगरानी