त्यौहारों को लेकर सतर्कता

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने थाने का किया भौतिक निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विधि-व्यवस्था संधारण व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए संवेदनशील क्षेत्रों व प्रमुख आयोजन स्थलों पर होगी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती व प्रभावी निगरानी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने थाने का किया भौतिक निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा रामगढ़ थाना का भौतिक निरीक्षण किया गया एवं थाना के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

इस दौरान विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर बल दिया गया

  • विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख आयोजन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी निगरानी.
  • यातायात प्रबंधन को सुचारू एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था.
  • अड्डेबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़े के विरुद्ध कार्रवाई.
  • अपराध नियंत्रण एवं एंटी-क्राइम चेकिंग को प्रभावी बनाते हुए सक्रिय अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी.
  • थाना क्षेत्र में पैदल गश्ती एवं पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश.
  • महिला, बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई.
  • अफवाह एवं भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क निगरानी रखते हुए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई.

इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को त्योहारों के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता एवं प्रोफेशनल पुलिसिंग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया .

यह भी पढ़ें: जनवरी से बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना से 32 गांवों का पानी बंद, डीसी ने लिया संज्ञान, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

संबंधित सामग्री

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया था.  

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने में जुट गई

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में कैरेक्टर डिजाइन कार्यशालाः कल्पना ने लिया कहानी का रूप

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में कैरेक्टर डिजाइन कार्यशालाः कल्पना ने लिया कहानी का रूप

डिजाइन थिंकिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने कैरेक्टर डिजाइन के विभिन्न पहलुओं, व्यक्तित्व, रूप-रंग, भाव-भंगिमा, व दृश्य पहचान को समझा

गांडेय के महादेवडीह में स्विफ्ट डिजायर और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर

गांडेय के महादेवडीह में स्विफ्ट डिजायर और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया