मधु कोड़ा को झटका
एक्सक्लूसिव

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया था.  

By : Ark Sahuliyar
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है. न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की एकल पीठ ने उनके खिलाफ विशेष अदालत में तय आरोपों में संशोधन की मांग को लेकर दाखिल याचिका खारिज कर दी है. अदालत के इस फैसले के बाद अब विशेष अदालत में मधु कोड़ा के खिलाफ पहले से तय आरोपों के आधार पर ही मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी. मधु कोड़ा की ओर से रांची की विशेष पीएमएलए अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें आरोपों में संशोधन की मांग वाली उनकी अर्जी को खारिज कर दिया गया था. हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब जारी करते हुए याचिका खारिज कर दी गई.

CBI और ED की जांच में अपराध की राशि को लेकर था विवाद
मामला प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत चल रहे मुकदमे से जुड़ा है. मधु कोड़ा की ओर से दलील दी गई थी कि मामले की जांच करने वाली केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कथित अपराध से अर्जित राशि यानी Proceeds of Crime को लेकर अंतर है. बचाव पक्ष ने इसी आधार पर विशेष अदालत में पहले से तय आरोपों में संशोधन की मांग की थी. हालांकि, विशेष पीएमएलए अदालत ने उनकी अर्जी स्वीकार नहीं की. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया.

2009 की FIR से शुरू हुई थी जांच
मधु कोड़ा से जुड़ा यह मामला वर्ष 2009 में दर्ज निगरानी थाना कांड संख्या 09/2009 से जुड़ा है. आरोप है कि वर्ष 2006 से 2008 के बीच मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मधु कोड़ा ने पद का दुरुपयोग किया और आपराधिक साजिश के जरिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की. जांच एजेंसियों के अनुसार, मामले में अवैध खनन, कोयला ब्लॉक आवंटन और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन की भी जांच की गई. आरोप यह भी है कि कथित तौर पर अर्जित रकम को विभिन्न माध्यमों से छिपाने और दूसरे स्थानों पर निवेश करने की कोशिश की गई. बाद में इस मामले की जांच CBI और ED ने की. जांच के दौरान तत्कालीन सरकार में शामिल रहे कुछ पूर्व मंत्रियों और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की गई तथा संबंधित मामलों में आरोप पत्र दाखिल किए गए.

यह भी पढ़ें- बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले मामले में हाई कोर्ट ने आरोपी विनोद सिंह की याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित

 

संबंधित सामग्री

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

पूरे परिसर व क्लास रूप का निरीक्षण कर छात्राओं से सीधा संवाद कर वोटर कार्ड आदि से संबंधित प्रश्नोत्तरी की व सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC CGL की परीक्षा को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया और उनकी ओर से बहस पूरी कर ली गई.

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

मौके से कुल 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया.

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

जिला त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के लिए एक अति महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सतर्क रहने की अपील की है

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग में विगत 10 वर्षों के वित्तीय आवंटन, व्यय तथा खरीद संबंधी अनियमितताओं की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जा