दर्दनाक हादसा

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत अंतर्गत करकटा गांव में जहरीले सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया कल्पना मंडी उम्र (38) की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम कल्पना मंडी अपने घर के आंगन में बैठी थीं. इसी दौरान अचानक एक जहरीले चंद्रबोड़ा सांप ने उन्हें डस लिया. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बहरागोड़ा लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सरकारी नियमों के अनुसार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. मृतका के पति का नाम शामचांद मंडी है. उनके दो बेटे हैं. कल्पना मंडी स्वास्थ्य सहिया के रूप में कार्यरत थीं और अपने दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन करती थीं. उनके असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 अक्टूबर हुई, पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 12,000 रुपये

संबंधित सामग्री

खत्म हुआ 44 साल का सूखा.. भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को फाइनल में दी मात, गोल्ड किया अपने नाम 

खत्म हुआ 44 साल का सूखा.. भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को फाइनल में दी मात, गोल्ड किया अपने नाम 

Asian Games 2026 में विमेंस हॉकी के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन को हराकर गोल्ड अपने नाम किया.

Asian Games 2026: भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा, अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में जीता गोल्ड

Asian Games 2026: भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा, अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में जीता गोल्ड

शुक्रवार को एशियन गेम्स में अंकुश पंघाल ने भारत के लिए गोल्ड जीतने का सिलसिला जारी रखा.

डुमरी विधायक जयराम महतो के हुसैनाबाद आगमन को लेकर JLKM कार्यकर्ताओं में उत्साह

डुमरी विधायक जयराम महतो के हुसैनाबाद आगमन को लेकर JLKM कार्यकर्ताओं में उत्साह

पार्टी नेताओं ने बताया कि जयराम महतो के आगमन को लेकर हुसैनाबाद के गम्हरिया में पार्टी का कार्यालय खोला गया है

डीएवी कथारा में 'रन फॉर डीएवी' का आयोजन,  स्वस्थ भारत और विकसित भारत का संदेश दिया

डीएवी कथारा में 'रन फॉर डीएवी' का आयोजन, स्वस्थ भारत और विकसित भारत का संदेश दिया

सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार से कथारा ओपी थाना परिसर तक आयोजित मैराथन में सैकड़ों बच्चों-बालिकाओं ने हिस्सा लिया

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

महापंचायत का नेतृत्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया राजू पुजहर ने किया