विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत
बेरमो/डेस्क: अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत डीएवी सीसीएल कथारा द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर 'रन फॉर डीएवी' मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया. इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य 'स्वस्थ भारत' के गठन का संदेश देना था. सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार से कथारा ओपी थाना परिसर तक (लगभग 2 किलोमीटर) आयोजित इस मैराथन दौड़ में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों एवं बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक ऑपरेशन कथारा क्षेत्र, विनोद कुमार एवं परियोजना पदाधिकारी जारंगडीह प्रवीर सेन गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की गई. इस अवसर पर कथारा ओपी थाना प्रभारी राहुल कुमार राम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.
'रन फॉर डीएवी' मैराथन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. वंही इस मौके पर कथारा ओपी थाना प्रभारी राहुल कुमार राम ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद बेहद आवश्यक है. मैं स्वयं आज भी फिट रहने के लिए बैडमिंटन खेलता हूँ .बच्चों को भी अपनी रुचि के अनुसार खेलकूद में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित करता हूँ.
जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी, प्रवीर सेनगुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मैं अपने छात्र जीवन में मैराथन रेस का धावक रहा हूँ और आज भी प्रतिदिन 5 से 6 किलोमीटर तेज पैदल (ब्रिस्क वॉकिंग) चलता हूँ. विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिदिन खेलकूद में अवश्य भाग लेना चाहिए.
महाप्रबंधक ऑपरेशन कथारा क्षेत्र, विनोद कुमार ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि यह दौड़ केवल 'रन फॉर डीएवी' नहीं बल्कि 'रन फॉर कथारा' है. 'गांधी जयंती' के अवसर पर बच्चों ने दौड़ के माध्यम से पूरे समाज को स्वस्थ रहने का एक अनूठा संदेश दिया है. कथारा के बच्चे जब राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में पहचान बनाएंगे, तो हम सभी को गर्व महसूस होगा.
विद्यालय के प्राचार्य सह- झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि 'रन फॉर डीएवी' 'फिट इंडिया मूवमेंट' की ही एक महत्वपूर्ण कड़ी है. जब देश के बच्चे फिट रहेंगे, तो उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी, जिससे देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और राष्ट्रीय आय बढ़ेगी और वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' का सपना साकार होगा. यूनान के एथेंस और स्पार्टा शहरों की तरह, जहाँ खेल के मैदान अधिक और अस्पताल कम हैं, हमें भी अपने देश के नागरिकों को स्वस्थ बनाना है. उन्होंने विजेता धावकों को शुभकामना दीं एवं भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन करने की आशा व्यक्त की.
इस दौड़ में विद्यालय के आर्मी एवं नेवल विंग के एनसीसी प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया. नेवल विंग के ए.एन.ओ. राहुल कुमार एवं आर्मी विंग के सी.टी.ओ. शिव प्रकाश सिंह की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही.
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ. आर. एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, बी. के. दसौंधी, राकेश रंजन, असित कुमार गोस्वामी, डॉ. टी. एम. पाठक, जयपाल साव ,रितेश कुमार, एस. के. सिंह, आलोक कुमार सिंह, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, अमरनाथ यादव, विमलेश कुमार, विकास कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, संगीत कुमार, ओंकार मिश्रा, अश्विनी कुमार, लाल बाबू प्रसाद यादव, चंचल मन्ना , शुभम कुमार, फिरोज आलम, सुमन कुमार, आशीष पाण्डेय, अनिल कुमार, उमेश प्रजापति, देवानंद प्रजापति, अनुज कुमार सिन्हा, श्याम नंदन सिंह, अशोक रविदास, जियालाल साह, चेतन कुमार, सुमित्रा कुमारी सहित समस्त विद्यालय परिवार की मुख्य भूमिका रही.
यह भी पढ़ें: सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज