संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो जयराम महतो के हुसैनाबाद आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह है. उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष दिलीप मेहता सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने जानकारी दी. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पार्टी नेताओं ने बताया कि जयराम महतो के आगमन को लेकर हुसैनाबाद के गम्हरिया में पार्टी का कार्यालय खोला गया है. यहां से पार्टी के प्रचार-प्रसार और कार्यक्रम से संबंधित जानकारी कार्यकर्ताओं एवं लोगों तक पहुंचाई जाएगी.कार्यकर्ताओं ने कहा कि जयराम महतो झारखंड के विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं. उनके हुसैनाबाद आगमन पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है. कार्यकर्ताओं ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप मेहता, प्रभात सिन्हा, रिस्कु विश्वकर्मा, अमरजीत यादव, मो. मोबारक अंसारी, मनोज दुबे, गुड्डू सिंह, लव कुमार पाल, प्रिंस सिंह, दीपक विश्वकर्मा, संदीप कुमार राजा, अशोक चौधरी, उत्तम पटेल, उमेश चौधरी, नीतीश पटेल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: डीएवी कथारा में 'रन फॉर डीएवी' का आयोजन, स्वस्थ भारत और विकसित भारत का संदेश दिया