बरवाडीह में मानवता शर्मसार, 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, खेत से मिला शव, एक युवक हिरासत में

By : News11 Bharat
बरवाडीह में मानवता शर्मसार, 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, खेत से मिला शव, एक युवक हिरासत में

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगरु में सोमवार की सुबह एक ऐसी जघन्य और हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना से क्षेत्र में दहशत, शोक और गुस्से का माहौल है.

घर से 500 मीटर दूर खेत से बरामद हुआ शव 

मृतका का शव उसके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत से बरामद किया गया. सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

शौच के लिए निकली थी बच्ची, फिर कभी नहीं लौटी 

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री रविवार की शाम करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकली थी. जब वह शाम पांच बजे तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने आसपास के जंगल, खेत और रास्तों में खोजबीन शुरू की, लेकिन पूरी रात बच्ची का कोई पता नहीं चल सका.परिजनों को यह उम्मीद थी कि बच्ची कहीं आसपास चली गई होगी, लेकिन सोमवार की सुबह मिली सूचना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया.

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, शरीर पर मिले निशान 

प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है. शव की स्थिति और शरीर पर मिले निशानों के आधार पर यह अंदेशा जताया जा रहा है. हालांकि, दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.
 
डॉग स्क्वायड की मदद से एक युवक हिरासत में 

घटना की गंभीरता को देखते हुए छिपादोहर पुलिस ने पलामू से डॉग स्क्वायड की मदद ली. डॉग स्क्वायड के जरिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक गांव अथवा आसपास के क्षेत्र से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस इस पर अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रही है.

थाना प्रभारी खुद कर रहे जांच, शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए 

छिपादोहर थाना प्रभारी याकिन अंसारी पूरे मामले की स्वयं निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया और धाराएं स्पष्ट की जाएंगी. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

गांव में मातम, लोगों में भारी आक्रोश 

घटना के बाद से होशिर बिचला टोला सहित पूरे चुंगरु पंचायत क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और सख्त कदम उठाने की जरूरत है. ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी जैसी सख्त सजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: सुरेश स्वांसी हत्याकांड में अदालत ने तीन आरोपियों पर किया आरोप गठित, 19 फरवरी को गवाहों की होगी पेशी

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट