अवैध बालू

अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मजदूर को लिया अपनी चपेट में, मौके पर ही हुई मौत

जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध बालू कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मजदूर को लिया अपनी चपेट में, मौके पर ही हुई मौत

शिवांश केशू/न्यूज11  भारत 

गिरिडीह/डेस्क: जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध बालू कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है . ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटरुखा पंचायत के महतोडीह गांव का है जहां अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मजदूर को अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बंकू मंडल के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू लदे वाहनों से दुर्घटना की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी दो बार बालू से लदे वाहनों से हुई सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है. लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन का कारोबार लगातार बढ़ रहा है जो जानलेवा साबित हो रहा है .स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले क्षेत्र में बालू से लदी करीब 5-6 गाड़ियां ही चलती थीं, लेकिन अब कथित तौर पर करीब 100 वाहन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं वही मामले में पंचायत के मुखिया ने दावा किया है कि वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है  

मौत की घटनाएं भी बालू के अवैध खनन और परिवहन से जुड़ी है. बताया गया कि क्षेत्र से बालू गिरिडीह से धनबाद की ओर ले जाया जाता है मुखिया ने कहा समय रहते अवैध बालू के कारोबार पर रोक नहीं लगाई जाती है तो आंदोलन को मजबूर होने वही मामले की सूचना पर मुफ़ासिल थाना पुलिस दल बल सहित पहुंच कर आगे की कार्रवाई  में जुट गई है बता दे कि राज्य में बालू खनन पर रोक के बावजूद इस इलाके में दिन रात कथित अवैध परिवहन को लेकर लोगों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की बैठक में उमाशंकर अकेला का जोर, संगठन और आंदोलन पर हुआ मंथन

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

मामले में कोर्ट की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थियों को समय दिया गया है.

रांची: भारी विरोध के बीच हाईकोर्ट से बुलडोजर एक्शन पर लगी रोक; खुशी से झूम उठे लोग

रांची: भारी विरोध के बीच हाईकोर्ट से बुलडोजर एक्शन पर लगी रोक; खुशी से झूम उठे लोग

HEC की  जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है.

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.