राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: विहंगम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लेकर कथारा दुर्गा मण्डप मे हुई बैठक. इसमें कोयलांचल के प्रधान संयोजक, संयोजक, उपदेष्टा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग ने भाग लिया. यहां कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की यात्रा में निकले संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज का कथारा में आयोजित 6 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पूरी रुपरेखा बनाते हुए विभिन्न लोग को जवाबदेही देने का कार्य हुआ. कथारा में आयोजित उक्त बैठक में अंगवाली, नावाडीह, बेरमो, जरीडीह बाजार, बोकारो थर्मल, तेनुघाट, कथारा सहित विभिन्न स्थानों के संत समाज के लोग शामिल हुए. वही बड़ी संख्या में महिलाओ की यहां भागेदारी दिखी. यहां मजदूर नेता व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह अत्यंत गौरव की बात है कि धार्मिक नगरी बनारस के उमराहा में विश्व का सबसे बड़ा स्वर्वेद मंदिर बनने का कार्य हुआ है. इस भौतिकवादी युग में भी धार्मिक भाव के लोग अपनी परम्परा, धर्म व मनुष्य जीवन के कर्म के उदेश्य को लेकर कार्य कर रहे हैं. इसी कड़ी में यात्रा के क्रम में संत प्रवर का कार्यक्रम कथारा में सुनिचित हुआ है.
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहायता देने का कार्य करेंगे. उपदेष्टा प्यारे लाल यादव ने विहंगम योग संस्थान के कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत रूप से प्रकाश डालने का कार्य किया. वही प्रधान संयोजक नीलकंठ रविदास व संयोजक आनंद केसरी ने कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा और जवाबदेही के लिए सदस्यों को कार्यभार देने का काम किया. कार्यक्रम की शुरुआत सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित करके हुई. जबकि समापन आरती व शांति पाठ के साथ किया गया. इस अवसर पर श्रमिक नेता विजय कुमार सिंह, वेद व्यास चौबे, विजय यादव, मालती देवी, रेणु दास, वैदेही श्रीवास्तव, मुनी देवी, रंजीता देवी, सुषमा देवी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे. कहे कि
14 -15 दिसंबर 2026 को वार्षिकोत्सवों स्वर्वेद महामंदिर धाम, उमरहा, वाराणसी में 25000 कुंडीय का यज्ञ हवन भी संपन्न होगा.
यह भी पढ़ें: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महिला समाज की नयी कमिटी का गठन, नई कमिटी ने ली समाज को सशक्त बनाने की शपथ