ओरमांझी से लापता नाबालिग कोडरमा में मछली दुकान पर मिला, सोशल मीडिया पर पहचान कर दुकानदार ने दी पुलिस को जानकारी

By : News11 Bharat
ओरमांझी से लापता नाबालिग कोडरमा में मछली दुकान पर मिला, सोशल मीडिया पर पहचान कर दुकानदार ने दी पुलिस को जानकारी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से 12 साल का एक बच्चा लापता हो गया था. बच्चे के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार की ओर से ओरमांझी थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया.

आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अन्य सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की, लेकिन शुरुआती जांच में बच्चे का कोई ठोस पता नहीं चल सका. जांच को आगे बढ़ाने पर पुलिस को जानकारी मिली कि लापता बच्चा अपने नानी के घर मुजफ्फरपुर जाने के इरादे से घर से निकला था.पुलिस जांच में सामने आया कि किसी व्यक्ति द्वारा बच्चे को ₹400 दिए गए थे, जिसके बाद वह रांची से बस में बैठ गया. हालांकि, किसी कारणवश बच्चा कोडरमा में ही बस से उतर गया और वहां एक मछली की दुकान पर काम करने लगा. इसी दौरान मछली दुकानदार ने सोशल मीडिया पर बच्चे के लापता होने से जुड़ी खबर देखी, जिसके बाद उसने बच्चे को पहचान लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. 

बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई. बच्चे के माता-पिता ने रांची पुलिस का आभार जताते हुए त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए पुलिस को दिल से धन्यवाद दिया.

यह भी पढ़ें:  कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का दिल्ली दौरा, वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया