दुर्लभ नज़ारा

पाकुड़ के हिरणपुर में सांपों के जोड़े का दुर्लभ नज़ारा! देखने उमड़ी लोगों की भीड़

दोनों सांप एक-दूसरे से लिपटे हुए दिखाई दिए, अपने मोबाइल में तस्वीरें व वीडियो बनाने की मची होड़

By : Pramod Kumar
पाकुड़ के हिरणपुर में सांपों के जोड़े का दुर्लभ नज़ारा! देखने उमड़ी लोगों की भीड़

जयदेव कुमार/न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क:  झारखण्ड पाकुड़  जिले के हिरणपुर प्रखंड स्थित सेंट ल्यूक्स मिशन अस्पताल परिसर के समीप झाड़ियों में सांपों के एक जोड़े को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई. दोनों सांप एक-दूसरे से लिपटे हुए दिखाई दिए. इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण दूर-दूर से पहुंचे और सुरक्षित दूरी बनाकर अपने मोबाइल कैमरों में तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड किए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सांपों की लंबाई लगभग 7 से 8 फीट थी. लोगों ने किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की, ताकि सांप घबराकर वहां से भाग न जाएं. काफी देर तक दोनों सांप झाड़ियों में साथ दिखाई दिए.

जानकारों के अनुसार, मानसून का मौसम सांपों के प्रजनन (मेटिंग) का समय होता है. इस दौरान सांपों का मिलन अपेक्षाकृत शांत और कम हलचल वाले स्थानों पर होता है. यही वजह है कि इस तरह का दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है. सर्दियों में अधिकांश सांप जमीन के भीतर या सुरक्षित स्थानों पर रहते हैं और मौसम अनुकूल होने पर बाहर निकलते हैं.

ग्रामीणों के बीच ऐसी मान्यता भी है कि सांपों के जोड़े का दर्शन शुभ माना जाता है. यही कारण रहा कि कई लोगों ने इस दुर्लभ दृश्य को देखने के साथ अपनी मनोकामनाएं भी मांगीं.

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कहीं सांप दिखाई दें तो उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उन्हें किसी भी तरह से परेशान या पकड़ने का प्रयास न करें

यह भी पढ़ें: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से बदहाल हुआ रविदास टोला, जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश
 
संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.