बरवाडीह में बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, ट्रॉली में बैठे मजदूर की दबकर मौत, चालक फरार

By : News11 Bharat
बरवाडीह में बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, ट्रॉली में बैठे मजदूर की दबकर मौत, चालक फरार

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा पंचायत अंतर्गत धधड़ी पुल से कुछ दूरी पर स्थित तीखी मोड़ पानापोठी टोला के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रॉली में बैठे एक मजदूर की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.मृतक की पहचान स्वर्गीय सोहराई पासवान के 25 वर्षीय पुत्र संजय राम, निवासी मंगरा पंचायत के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार संजय राम बालू लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवार था, तभी अचानक मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया. दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल पर सड़क काफी संकरी है और मोड़ अत्यंत तीखा है. तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही बरवाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.  पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और अवैध बालू परिवहन की भी जांच की जा रही है.खबर लिखे जाने तक मृतक का शव बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित रखा गया है. परिजनों की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार सुबह लातेहार सदर अस्पताल भेजा जाएगा.घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू परिवहन और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं.

यह भी पढ़ें: 2 मार्च को बहरागोडा में आयोजित होगा 10 वां सामूहिक विवाह समारोह - डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव