म्यूजिकल शो

वीकेंड पर संगीत प्रेमियों के लिए खास तोहफा, मेदिनीनगर में कल होगा फ्री म्यूजिकल शो

कल शनिवार की शाम मेदिनीनगर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हॉल में सुर, ताल और नग़मों का जादू सिर चढ़कर बोलेगा.

By : Dipali Kumari
वीकेंड पर संगीत प्रेमियों के लिए खास तोहफा, मेदिनीनगर में कल होगा फ्री म्यूजिकल शो

न्यूज़11 भारत 
पलामू /डेस्क: 
अगर आप संगीत के शौकीन हैं और वीकेंड पर किसी शानदार अनुभव की तलाश में हैं, तो कल शनिवार की शाम मेदिनीनगर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हॉल आपकी मंजिल बन सकता है. दरअसल गुलशन म्यूजिकल ग्रुप एक ऐसी संगीतमय शाम "एक सुरमई शाम" लेकर आ रहा है, जहाँ सुर, ताल और नग़मों का जादू सिर चढ़कर बोलेगा. और सबसे अच्छी बात यह है कि इस महफ़िल का आनंद लेने के लिए आपको एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा. यहां प्रवेश बिल्कुल फ्री है.

इस शाम को यादगार बनाने के लिए मंच पर स्थानीय उस्तादों से लेकर कई जाने-माने नामों का जमावड़ा होने वाला है. डॉ. अनवर आलम, डॉ. सुशील पांडे, अशफाक अहमद, असफर रब्बानी और महेश जी जैसी जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी माहौल में मिठास घोलेगी. वहीं दूसरी तरफ, 'झलक-2026' की विनर, अलीमा अंजुम, नौशाबा खातून, श्वेता पांडे, अमर सहाय, डॉ. अनवर निजाम और राजू अपनी सुरीली आवाज़ से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे. गायकी के इस हुनर को और निखारने के लिए बाहर से आ रहे दिग्गज साजिंदे अपनी साज़-संगत से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे. बॉलीवुड के सदाबहार गीतों से लेकर दिल को छू लेने वाली ग़ज़लों और सुगम संगीत के इस संगम का मुख्य मकसद इलाके की छुपी हुई कलात्मक प्रतिभाओं को निखारना और आगे बढ़ाना है. 

इसे भी पढ़ें: सियालजोरी धरना केस: धनबाद कोर्ट में पेश हुए विधायक जयराम महतो; JPSC आंदोलन पर कह दी बड़ी बात

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.