सनसनी

बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, भुवनेश्वर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था सागर तोराई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

न्यूज 11 भारत 

डेस्क,बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बरागड़िया पंचायत अंतर्गत नागूढसाई गांव निवासी 22 वर्षीय छात्र सागर तोराई की भुवनेश्वर स्थित सान सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, सागर तोराई गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, भुवनेश्वर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था. वह अपने दो दोस्तों के साथ सान सिटी, भुवनेश्वर में रहता था. मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे दोनों दोस्त नाश्ता करने के लिए बाजार गए थे. कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो सागर को संदिग्ध अवस्था में पाया. इसके बाद घटना ओड़िशा पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को दी गई.सूचना मिलने पर ओडिशा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, सागर के परिजनों ने भुवनेश्वर के स्थानीय थाने में आवेदन देकर उसकी मौत की निष्पक्ष एवं गंभीरता से जांच कराने की मांग की है. परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है.पोस्टमार्टम के बाद शव को नागूढसाई गांव लाया जाएगा.सागर की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीण और परिचित इस घटना से स्तब्ध हैं.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

धमधमिया जंगल में अवैध कोयला खनन पर चला डोजर, मैक्लुस्कीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धमधमिया जंगल में अवैध कोयला खनन पर चला डोजर, मैक्लुस्कीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सीसीएल और सीआईएसएफ के साथ संयुक्त अभियान में खनन स्थल ध्वस्त; सूचना मिलते ही आगे भी जारी रहेगा अभियान

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ससुराल में CID की धमक, सौरव पाण्डेय के घर चिपकाया गया इस्तेहार 

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ससुराल में CID की धमक, सौरव पाण्डेय के घर चिपकाया गया इस्तेहार 

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ससुराल बेंगाबाद के हथबोर गांव में बुधवार को सीआईडी की टीम ने धमक दी है.

दुर्गापूजा को लेकर आमलाबाद ओपी में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

दुर्गापूजा को लेकर आमलाबाद ओपी में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने का निर्देश<br/>

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार, 9 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा 

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार, 9 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा 

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार दिए गए हैं. 9 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

चंदवा थाना क्षेत्र और निकट के लोहरदगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, गंभीर तीन घायल रेफर

चंदवा थाना क्षेत्र और निकट के लोहरदगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, गंभीर तीन घायल रेफर

घायलों को चंदवा के एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया. बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले जाने की तैयारी