न्यूज 11 भारत
बहरगोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा पेट्रोल पंप के सामने एनएच 49 पर अज्ञात वाहन टेंपो के पीछे धक्का मार देने से से टेंपो चालक खंडामौदा निवासी हराधन पाईकेरा(35) की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गया.जबकि एक परिवार के तीन सदस्य समेत चार लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस पर घायल प्रदीप बेरा (37) उनकी धर्मपत्नी सविता बेरा(27) एवं पुत्र शुभम बेरा(6) तथा अन्य यात्री मनोरंजन शीट(40) को इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.
सभी घायल लोग खंडामौदा के रहने वाले हैं. चिकित्सक की टीम ने प्राथमिक इलाज किया. मनोरंजन शीट की हालत को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सभी लोग टेंपो पर सवार होकर पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लभपुर डॉक्टर दिखाने के लिए जा रहे थे. खंडमौदा चौक के समीप एक अज्ञात वाहन ने टेंपो के पीछे धक्का मार दिया.
टेंपो घटना स्तर पर पलट गया. टेंपो चालक टेंपो से बाहर गिर जाने के कारण अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस जांच में जुट गई है. इधर लगातार खंडामौदा के समीप हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोशित है.
यह भी पढ़ें: मृत अभ्यर्थी के जगह हुई फर्जी होमगार्ड नियुक्ति, जानें क्या है पूरा मामला